हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 13: 'गदर 2' के घटती कमाई के बीच 'ड्रीम गर्ल 2' का जलवा बरकरार, 13वें दिन की ताबतोड़ कमाई

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Dream Girl 2 Box Office Collection Day 13

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 13: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) लगातार बॉक्स ऑफिर पर कमाई के झंडे गाड़ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं और इन 13 दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कमाल की बात तो ये है कि आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने 27 दिनों बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2) को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने 13वें दिन 2.55 करोड़ की कमाई की, जो ‘गदर 2’ की कमाई से 15 लाख रुपये ज्यादा है।

हालांकि, पीछे दो दिनों से कमाई के मामले में ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2 Box Office Collection Day 13) सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) को पीछे छोड़ रही है, लेकिन गुरुवार 7 सितंंबर यानी आज का दिन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि आज शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘जवान’ (Jawan) रिलीज हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 27: ‘Jawan’ के आगे फीके पड़े ‘तारा सिंह’, 27वें दिन की महज इतनी कमाई

विज्ञापन

13वें दिन बॉक्स ऑफिर पर दिखा Dream Girl 2 का जलवा

अपनी रिलीज के 13वें दिन 35 करोड़ रुपये के बजट में बनी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) ने 2.55 करोड़ की कमाई कर अपने बॉक्स ऑफिस क्लब में 116 करोड़ जमा कर लिए हैं। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 121 करोड़ हो गई है। फिलहाल, देखना ये है कि अब ‘जवान’ (Jawan) के आगे ‘ड्रीम गर्ल 2’ अपना जलवा बरकरार रख पाएगी या नहीं।

Jawan के आगे टिक पाएगी Dream Girl 2?

कुल मिलाकर देखा जाए तो आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल 2’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फिल्म की कमाई ने भी ये साबित कर दिया है कि फिल्म सुपरहिट हो चुकी है, लेकिन फिर भी आने वाला समय फिल्म के लिए काफी कठीन साबित हो सकता है, क्योंकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी ‘जवान’ (Jawan) लेकर हाजरी लगा चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola