Ayushmann Khurrana Hit Songs: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना 41 साल के हो चुके हैं. वो साल 2012 से बॉलीवुड फिल्में कर रहे हैं. आयुष्मान खुराना अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त होस्टिंग के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे बड़ी खासियत उनकी एक्टिंग और होस्टिंग नहीं, बल्कि उनकी आवाज है, जो फैंस चाहकर भी इग्नोर नहीं कर सकते. कई बार आयुष्मान ने अपने गानों से लोगों के दिल जीते हैं. जब-जब आयुष्मान का कोई गाना आता है, तो उनके चाहने वाले दीवाने हो जाते हैं. तो चलिए आयुष्मान खुराना के ऐसे ही 7 गानों की बात करते हैं, जिनसे उन्होंने सभी का प्यार हासिल किया है.
Saadi Galli Aaja
साल 2013 में आयुष्मान खुराना की ‘नौटंकी साला!’ रिलीज हुई थी. ये फिल्म तो बिलो एवरेज रही, लेकिन इसका ‘साडी गली आजा’ सुपरहिट हो गया. इस गाने को खुद आयुष्मान खुराना ने गाया था. उनकी आवाज का जादू कुछ ऐसा चला कि आज तक लोग इस गाने को गुनगुना रहे हैं.
Yahin Hoon Main
साल 2015 में आयुष्मान खुराना का एक म्यूजिक वीडियो आया था. इस गाने का नाम था ‘यहीं हूं मैं’ और इसमें वो यामी गौतम के साथ नजर आए थे. T-Series ने इसे रिलीज किया था और अमित रॉय इसके डायरेक्टर थे. वहीं, रोचक कोहली ने इसका म्यूजिक दिया था. आयुष्मान खुराना की आवाज में इस गाने को सुनकर फैंस पूरी तरह से इम्प्रेस हो गए थे.
Nazm Nazm
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ के खूब चर्चे हुए हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा डिमांड में रहा है उनका इस फिल्म के लिए गाया हुआ गाना ‘नज्म नज्म’. ये रोमांटिक सॉन्ग आज तक लोगों की रूह में बसा हुआ है. 8 साल बाद भी इस गाने का क्रेज कम नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें: ‘मेरी तरफ गन कर दी…’, Disha Patani के पिता की फायरिंग में कैसे बची जान? खुद किया खुलासा
Mere Liye Tum Kaafi Ho
‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिला था, ठीक वैसे ही जैसे इस फिल्म में आयुष्मान के गाने को मिला था. एक्टर ने ‘मेरे लिए तुम काफी हो’ कुछ इस अंदाज में गाया कि फैंस ने इसे अपने चाहने वालों को पूरे दिल से डेडिकेट किया है. आयुष्मान खुराना अक्सर ही फैंस को ऐसे गाने दे देते हैं कि वो उसे अपने लव्ड वन्स के साथ शेयर करने से खुद को रोक ही नहीं पाते.
Mitti Di Khushboo
साल 2014 में आयुष्मान खुराना का एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ था. इस बार वो पूरी तरह से पंजाबी में गाते हुए दिखाई दिए थे. एक बार फिर रोचक कोहली के म्यूजिक और आयुष्मान खुराना की आवाज के साथ ‘मिट्टी दी खुशबू’ गाना ट्रेंड कर गया था.
Chan Kitthan
7 साल पहले रिलीज हुआ 4 मिनट 45 सेकंड का गाना ‘चन कित्था’ आयुष्मान खुराना का मोस्ट रोमांटिक गानों में से एक है. इसे सुनते ही लोगों को अपना पहला प्यार याद आ जाता है. आज भी आप इस गाने को सुनेंगे तो वैसा ही फील होगा जैसे साल 2018 में इस गाने की रिलीज के दौरान हुआ था.
Maafi
‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म में आयुष्मान खुराना का एक गाना आया था ‘माफी’. इस गाने ने सभी को इमोशनल कर दिया था. सचिन-जिगर के साथ आयुष्मान की आवाज का जादू अभी भी लोगों पर चल रहा है.
संबंधित खबरें
'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
38 mins agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 hr ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
21 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
23 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines