Ayesha Takia: बी-टाउन की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो लंब समय से दिखी नहीं। हाल ही में सलमान खान संग काम कर चुकी अभिनेत्री आयशा टाकिया (Ayesha Takia) को एयरपोर्ट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर जब आयशा का वीडियो सामने आए, तो यूजर्स हैरान रह गए और उनके लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल करने लगे, लेकिन अब आयशा ने बेहद ‘प्यार और शांति’ से इस ट्रोलिंग का जवाब दिया है।
ayesha takia
आयशा ने शेयर किया पोस्ट
आयशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना एक फोटो शेयर किया और लिखा कि ‘प्यार और शांति’। इसके अलावा आयशा ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा कि आप इसे कंट्रोल नहीं कर सकते हैं कि कोई आपकी एनर्जी को किस तरह से ले रहा है। आप जो भी कर रहे हैं या कहते हैं या फिर कौन किस दौर से गुजर रहा है वो उसके हिसाब से फिल्टर हो जाता है, जो आपके बारे में तो बिल्कुल नहीं होता। अपने काम को बस ईमानदारी और प्यार से करते रहें।
ayesha takia
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
बता दें कि बीते दिन आयशा को उनके बेटे और एक दोस्ट संग एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी के कैमरे में कैद हुई। जैसे ही आयशा का ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। आयशा को उनके लुक्स के लिए तरह-तरह की बातें कही जाने लगीं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि सबसे पहली एक्ट्रेस जिसने खूबसूरत चेहरा बिगाड़ा। दूसरे यूजर ने लिखा कि चेहरा ही बिगाड़ ली। तीसरे यूजर ने लिखा कि बकवास हो गई है, प्लास्टिक सर्जरी करा के। एक और यूजर ने लिखा कि ये क्या करा लिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। हालांकि अब आयशा ना अपनी इस ट्रोलिंग का बेहद शानदार जवाब ट्रोलर्स को दे दिया है।
ayesha takia
फिल्मों से बना ली दूरी
आयशा ने कई शानदार फिल्मों में अपनी अभिनय का जलवा दिखाया है। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, लेकिन फिर धीरे-धीरे वो लाइमलाइट से दूर हो गई। फिल्मों से दूरी के बाद साल 2009 में उन्होंने शादी कर अपना घर बसा लिया। बता दें कि आयशा ने फरहान आजमी संग शादी की है। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम मिखाइल आजमी है। आयशा अपने पति और बेटे संग बेहद खुश हैं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हैं, लेकिन एक टाइम ऐसा भी था कि जब आयशा का फिल्म इंडस्ट्री में अपना ही जलवा हुआ करता था और लोग उनकी खूबसूरती के दिवाने हुआ करते थे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines