Ayesha Takia Delete Her Instagram Account: बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई हैं। अब भई एक्ट्रेस के लुक्स ऐसे हैं, जो हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं, तो जाहिर है कि लोगों में उनके बारे में बातें भी होंगी। जी हां, आयशा टाकिया उस वक्त चर्चा में आई, जब उन्होंने इंडियन लुक में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। आयशा ने पोस्ट क्या डाला कि इंटरनेट यूजर्स बौखला उठे और उन्होंने फिर से आयशा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि आयशा इस सबसे परेशान हो गई हैं और उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है।
क्या आयशा ने सच में डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट?
दरअसल, बीती शाम तक आयशा का इंस्टाग्राम अकाउंट सभी को दिख रहा था, लेकिन अब अगर एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे, तो वो नहीं दिख रहा है। इंस्टाग्राम पर आयशा का नाम सर्च करने पर Sorry, this page isn’t available लिखा नजर आ रहा है। इसका मतलब साफ है कि या तो आयशा ने अपना अकाउंट डिलीट किया है या फिर उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के लिए अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट किया है। सच्चाई क्या है वो तो आयशा ही जानती हैं, लेकिन यूजर्स तो अब यहीं कयास लगा रहे हैं।
Ayesha Takia
नेचुरल ब्यूटी के लिए एक्ट्रेस की होती थी तारीफ
बात दें कि हाल ही में आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर इंडियन लुक में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनका लुक बेहद बदला हुआ नजर आए। लोगों ने एक्ट्रेस के लुक को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स किए। ये वहीं आयशा हैं, जो किसी समय अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए लोगों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आज एक्ट्रेस सर्जरी को लेकर ट्रोल होती हैं। गौरतलब है कि आयशा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते कुछ समय से आयशा अपने लुक्स को लेकर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। कुछ दिन पहले भी आयशा को ऐसा ही कुछ झेलना पड़ा था।
एयरपोर्ट से सामने आया था वीडियो
फरवरी में आयशा को एयरपोर्ट पर देखा गया था। जैसे ही एयरपोर्ट से आयशा का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि आयशा ने बेहद ‘प्यार और शांति’ से इस ट्रोलिंग का जवाब दिया था। उस वक्त आयशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए एक फोटो शेयर किया था और लिखा था कि ‘प्यार और शांति’।
आयशा ने दिया था जवाब
इतना ही नहीं इसके अलावा आयशा ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा था कि आपकी एनर्जी को कौन किस तरह से ले रहा है, इसको आप कंट्रोल नहीं कर सकते। आप जो भी कर रहे हैं या कहते हैं या फिर कौन किस दौर से गुजर रहा है वो उसके हिसाब से फिल्टर हो जाता है, जो आपके बारे में तो बिल्कुल नहीं होता। अपने काम को बस ईमानदारी और प्यार से करते रहें।
यह भी पढ़ें- एनीमिया से पीड़ित मशहूर सिंगर का यूजर्स पर फूटा गुस्सा, लोगों ने कही थी ‘प्रेग्नेंसी में ब्लीचिंग’ की बात
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines