Ayesha Takia Birthday Special: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनकी दुनिया दीवानी है। जिनकी खूबसूरती की दुनिया कायल है, जिनका एक समय पर इंडस्ट्री में डंका बजता था, लेकिन आज वह फिल्मों से दूर जिंदगी जी रही हैं। ऐसा ही एक नाम है एक्ट्रेस आयशा टाकिया का जो कभी ‘वांटेड गर्ल’ के नाम से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर रही थीं, लेकिन आज इसी इंडस्ट्री से गायब हो चुकी हैं। सलमान खान की यह खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Wanted Girl Ayesha Takia) आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके फिल्मी सफर से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में।
15 साल की उम्र में किया डेब्यू
एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। महज 15 साल की उम्र में उन्हें फाल्गुनी पाठक के सॉन्ग ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए’में देखा गया। आयशा ने फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2004 में उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि आयशा को असली पहचान सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ से मिली थी। इस फिल्म से एक्ट्रेस रातों-रात छा गई थीं।
19 साल की उम्र में लड़ाया इश्क
आयशा टाकिया की लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के भाई सिद्धार्थ कोइराला को डेट किया था। इसके अलावा अश्मित पटेल के साथ भी उनके अफेयर के चर्चे ने खूब लाइमलाइट बटोरी। इंडस्ट्री को धक्का उस वक्त लगा जब आयशा टाकिया अपने करियर के पीक पर फिल्मों से गायब हो गईं और अपना घर बसा लिया।
23 साल की उम्र में रचाई शादी
आयशा टाकिया ने महज 23 साल की उम्र में शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी कर ली। हालांकि शादी के बाद एक्ट्रेस ‘पाठशाला’, ‘मोड़’ और ‘आपके लिए हम हैं’ जैसी कुछ फिल्मों में दिखाई दीं, लेकिन यह फिल्में कुछ खास हिट नहीं रहीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयशा टाकिया का फिल्मों से दूरी बनाने का कारण किसिंग सीन के लिए मना करना था। वह साफ-सुथरी फिल्में करना चाहती थीं, लेकिन धीरे-धीरे उनका बॉलीवुड से नाता खत्म हो गया।
लिप सर्जरी से आईं थी चर्चा में
आयशा टाकिया फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी लिप सर्जरी को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं थी। इसके चलते उन्हें कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines