‘बिग बॉस’ फेम आयशा खान को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वो न सिर्फ ट्रोल हो रही हैं, बल्कि भारत के लिए उनकी वफादारी पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोग उन्हें गद्दार तक कह रहे हैं और उनके अरेस्ट की मांग कर रहे हैं। दरअसल, ये सारा बवाल आयशा खान के एक पोस्ट लाइक करने की वजह से हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिस पर आयशा खान का लाइक भी देखने को मिला।
आयशा खान ने विवादित पोस्ट पर किया लाइक
इस पोस्ट में लिखा था, ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ये कहने के लिए कौन मुझ पर भड़कता है, न कभी किया है, न कभी करूंगा, लेकिन कुछ सच्चाइयों को बोलने की जरूरत है, खासकर जब चुप्पी दबाव में सहायता करती है। हां, मैं नागरिकों की जान की हानि पर हमेशा शोक मनाता हूं, लेकिन उस दुख को सच्चाई के मिट जाने से भ्रमित न करें। कश्मीर आपका एस्थेटिक एस्केप, आपका आध्यात्मिक पड़ाव या आपका इंस्टाग्रामेबल स्वर्ग नहीं है। ये दुनिया का सबसे ठोस सैन्यीकृत क्षेत्र है और जो लोग इसे अपना घर कहते हैं, वो शांति से नहीं रहते।’
कश्मीर को लेकर लिखी थी कंट्रोवर्शियल बात
इसमें आगे लिखा है, ‘वो काम की कमी में, निगरानी में, हिंसा, यातना और जबरन गायब करने के निरंतर खतरे में रहते हैं। तो नहीं, एक इंडियन के रूप में, कश्मीर में ऑक्यूपेशन को नॉर्मल बनाने, हमारे दर्द को रोमांटिक करने, या हमारी मातृभूमि को एक टूरिस्ट फैंटेसी में बदलने के लिए आपका स्वागत नहीं है।’ अब इस पोस्ट पर आयशा का लाइक देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, ‘रवि दुबे, सरगुन मेहता, वो आपके साथ काम कर रही है.. कब निकाल रहे हो इसे अपने शो से?’
Ayesha Khan
Ayesha Khan
Ayesha Khan
लोगों ने की आयशा खान को शो से निकालने की मांग
एक ने कहा, ‘वे कभी भी अपनी आस्था से ऊपर राष्ट्र को नहीं चुनेंगे।’ कोई बोला, ‘वो गरीब ही बेहतर थी। रवि दुबे, आयशा खान को हटाओ।’ एक ने लिखा, ‘रवि दुबे, सरगुन मेहता, इस देशद्रोही को जल्द से जल्द बाहर निकालो, नहीं तो हम तुम्हारा बहिष्कार कर देंगे। मैं कुछ भी नहीं दोहराता, कोई भी राष्ट्र से बड़ा नहीं है।’ एक शख्स ने तो PMO India और HMO India समेत कई लोगों को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘कृपया भारत के खिलाफ काम करने वाले अन्य सभी 0.5 आतंकवादियों को गिरफ्तार करें, आपको और क्या सबूत चाहिए? उनके खिलाफ एनएसए लगाएं।’
Ayesha Khan
Ayesha Khan
Ayesha Khan
यह भी पढ़ें: Pakistan में जल संकट पर फूटा Hania Aamir का गुस्सा, बोलीं- ‘मेरा दिल दुखता है…’
आयशा खान की देश के प्रति वफादारी पर उठे सवाल
तो किसी ने ट्वीट किया, ‘भारतीय नमक खा रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के प्रति वफादार हैं, उन सभी को डिपोर्ट करें जो पहलगाम हमले का समर्थन करते हैं और पाकिस्तानियों के प्रति सहानुभूति पैदा करते हैं।’ एक ट्वीट आया, ये इंडियन 99% मुसलमानों का प्रतीक है, जहां वो जीवन के नुकसान पर शोक मानाने का ढोंग करेंगे, लेकिन तुरंत अपना झूठ फैलाना शुरू कर देंगे।’ एक ने एक्ट्रेस को ट्रोल करते हुए लिखा, ‘इंडिया में रहकर, इंडिया वालो के पैसे से ऐश करते हैं। पाकिस्तान की वफादारी ही निभाते हैं ये लोग, कभी नहीं सुधरेंगे। वो कहते हैं- हमारी थाली में ही खाके उसी में छेद कर रहे हैं, दोगले लोग। ये लोग कभी इंडिया के वफादार नहीं हो सकते। इनके दिल में पाकिस्तान ही होता है।’
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines