Apoorva Mukhija, Ayesha Khan: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। शो को लेकर हुआ विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं बल्कि शो में हुए विवाद के बाद कॉमेडियन समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मखीजा भी मुसीबत में फंसे हुए हैं। अपूर्वा मखीजा उर्फ ‘रेबल किड’ भी इस वक्त जमकर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। हालांकि, कुछ लोग अपूर्वा मखीजा को सपोर्ट भी कर रहे हैं और इस कड़ी में अब अभिनेत्री आयशा खान का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां, आयशा ने भी अपूर्वा मखीजा को सपोर्ट किया है।
अपूर्वा मखीजा ने शेयर की स्टोरी
दरअसल, आयशा खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आयशा ने अपूर्वा मखीजा को सपोर्ट करते हुए उनकी फोटो शेयर की है। इतनी ही नहीं बल्कि आयशा ने इसके साथ कैप्शन में लिखा कि मोलेस्ट होती तो जाने देते, खुद को डिफेंड कर दिया, तो केस हो गया। गौरतलब है कि अपूर्वा मखीजा भी ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ की कंट्रोवर्सी में फंसी हुई हैं।
Ayesha Khan
कशिश कपूर क्या बोलीं?
इसके अलावा कशिश कपूर ने भी अपूर्वा का सपोर्ट किया था। अपूर्वा के सपोर्ट में कशिश ने कहा कि लोग अपूर्वा को ट्रोल कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने शो में गाली दी और इसलिए लोग कमेंट सेक्शन में उन्हें गालियां दे रहे हैं। इसका क्या मतलब है? कशिश ने कहा कि आलोचना की भी एक सीमा होती है। उसके बाद यह सिर्फ नफरत बन जाती है।
कौन हैं अपूर्वा मखीजा?
इसके साथ ही अगर अपूर्वा मखीजा की बात करें तो अपूर्वा मखीजा एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर हैं। हालांकि, इसके पहले अपूर्वा मखीजा मल्टीनेशनल कंपनी डेल में एसोसिएट सेल्स इंजीनियर एनालिस्ट भी रह चुकी हैं। अपूर्वा ने बताया था कि वह दो रील बनाकर जॉब में साल भर मिलने वाली सैलरी के बराबर पैसे कमा कर रही थीं। गौरतलब है कि अपूर्वा मखीजा की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों अपूर्वा मखीजा विवादों में घिरी हुई हैं।
क्या है पूरा मामला?
वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो ये पूरा मामला ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद से जुडा हुआ है। इस विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मखीजा के अलावा कई लोग मुसीबत में फंसे हुए हैं। इन लोगों के खिलाफ सामाजिक मर्यादा भंग करने, सार्वजनिक तौर पर अश्लील और अमर्यादित टिप्पणियों वाले शो संचालित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: ‘मैं सब सही कर रहा हूं, थका तो’, Harshvardhan Rane ने क्यों कही ये बात?
संबंधित खबरें
Street Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
35 mins agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
1 hr agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
2 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
18 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
19 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
22 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
23 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
1 day agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
1 day ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines