Ayesha Julka: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म ‘खिलाड़ी’ (Khiladi) हर किसी को याद है। इस फिल्म में उनके अपोजिट नजर आने वाली आएशा जुल्का (Ayesha Julka) ने 90 के दौर में काफी पॉपुलारिटी हासिल की थी। उन्होंने बेहद ही कम फिल्मों के जरिए ही अच्छी खासी पहचान बना ली थी। फिर उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
इंडस्ट्री में की वापसी (Ayesha Julka)
अब एक्ट्रेस आएशा जुल्का (Ayesha Julka) ने ओटीटी के जरिए इंडस्ट्री में फिर से वापसी की है। वे ‘हैप्पी फैमिली’ और ‘हश हश’ जैसी सीरीज में नजर आई हैं। एक बार फिर दर्शक उन्हें पर्दे पर वापसी करते देख काफी खुश हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री से इतने दिन दूर रहने की वजह का भी खुलासा किया।
खिलाड़ी से किया था बॉलीवुड में डेब्यू
28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में जन्मी आएशा (Ayesha Julka) जुल्का को शुरू से ही एक्टिंग में दिलचस्पी थी। इसके चलते उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। पहले तो वे अक्षय कुमार स्टारर फिल्म खिलाड़ी (Khiladi) में नजर आईं उसके बाद उन्हें फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ में आमिर खान के अपोजिट देखा गया। इस फिल्म के जरिए हर किसी की जुबान पर उनका नाम बोलने लगा। इस फिल्म ने उनके करियर को अच्छा खासा उछाल दिया लेकिन फिर कुछ ही वक्त बात उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
सिर्फ प्रॉप की तरह ट्रीट किया जाना पसंद नहीं- आएशा जुल्का
अब एक्ट्रेस ने इसकी वजह का खुलासा किया है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि ‘मेरे किरदार फिल्मों में अलग थे लेकिन वे सब एक समान ही थे। मुझे लगता है कि यदि मैं किसी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ रही हूं तो मेरा किरदार उसमें वैल्यू एड करना चाहिए। यह तभी ही मुमकिन है जब मुझे परफॉर्म करने का मौका मिलेगा लेकिन यदि मुझे सिर्फ प्रॉप की तरह ट्रीट किया जाता है तो यह मेरे लिए सही नहीं है इसलिए मुझे ऐसे किरदारों पर रोक लगानी पड़ी।
कहीं और लगाई एनर्जी- आएशा जुल्का
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘हर एक्ट्रेस अपने आपको आगे बढ़ाना चाहती है और ऐसे किरदार करना चाहती है जो उसे पहचान दिलाए। सिर्फ ग्लैम गर्ल बने रहना कोई नहीं चाहता और ऐसा ही कुछ मेरे साथ भी था। सिर्फ नाच गाना और हीरो के साथ रोमांस करना मुझे पसंद नहीं था। इस तरह का सिनेमा मुझे संतुष्ट नहीं कर रहा था इसलिए मैंने अपनी एनर्जी कहीं और लगाने का निर्णय लिया।’
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
57 mins ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
2 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
4 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
5 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
6 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
7 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
10 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines