Ayesha Jhulka Birthday: हिंदी सिनेमा की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको 90s की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो अपने समय में बेहद पॉपुलर थी, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी उतना ही सुर्खियों में रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में और साथ ही ये भी कि किन वजहों से ये सुर्खियों में रहती हैं?
आयशा जुल्का 90s की पॉपुलर एक्ट्रेस
हम बात करें रहे हैं 90s की पॉपुलर एक्ट्रेस आयशा जुल्का की। आयशा जुल्का ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। वैसे तो आयशा को हमेशा ही उनके काम के लिए सराहा गया है, लेकिन करियर के दौरान वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहीं। दरअसल, करियर के दौरान गॉसिप गलियारों में आयशा को लेकर खूब चर्चा होती थी।
बड़े-बड़े स्टार्स के साथ जुड़ा नाम
इस दौरान अक्षय कुमार से लेकर मिथुन चक्रवर्ती और अरमान कोहली तक आयशा का नाम जोड़ा गया। कथित तौर पर कहा गया कि सभी स्टार्स के साथ आयशा का रिश्ता रहा। हालांकि, ये सब अफवाहें थी या फिर सच में ऐसा था, इसके बारे में तो आयशा ही जानती हैं। इतना ही नहीं बल्कि आयशा ने कभी इन अफवाहों को स्वीकार भी नहीं किया। आयशा ने समीर वशी से शादी की है, जो एक बिजनेसमैन हैं।
160 बच्चों का खर्चा उठाती हैं आयशा
गौरतलब है कि एक्ट्रेस की शादी को इतने साल हो गए हैं, लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं हैं। एक बार आयशा ने खुद बताया था कि बच्चे ना करने का फैसला उनका खुद का था। इस फैसले में उनके पति और परिवार ने उनका बेहद साथ दिया। हालांकि, आयशा जुल्का ने गुजरात के दो गांव गोद ले रखे हैं। यहां पर वो 160 बच्चों के खाने-पीने और पढ़ाई का खर्चा उठाती हैं।
मां की तरह करती हैं परवरिश
ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि जब उन्होंने गांव को गोद लेने का फैसला लिया था, तो उनके पति ने उन्हें खूब सपोर्ट किया था। आज के टाइम पर आयशा जुल्का 160 बच्चों की मां की तरह परवरिश करती हैं। एक्ट्रेस पढ़ाई से लेकर हर उस चीज का ख्याल रखती है, जिसकी बच्चों को जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई, नौकरी और फिर एक्टिंग… Dulquer Salmaan का फिल्मी सफर
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines