रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने हाल ही में अपने पिता को खोया है। देब मुखर्जी का 14 मार्च को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। वो लम्बे समय से बीमार थे। वहीं, आज अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी की प्रार्थना सभा रखी गई थी। एक्टर देब मुखर्जी के इस दुनिया को अलविदा कहने की खबर सुनते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी सेलेब्स देब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए और उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।
देब मुखर्जी की प्रार्थना सभा से वीडियो आया सामने
देब मुखर्जी की प्रार्थना सभा के दौरान उनके परिवार और दोस्तों के साथ सभी शुभचिंतक इस प्रेयर मीट में शामिल होते नजर आए। अब इस देब मुखर्जी की प्रार्थना सभा से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें अयान मुखर्जी नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट वीडियो में पिता को खोने का गम अयान मुखर्जी के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। अयान पैपराजी के सामने आए तो उनके फेस पर उदासी साफ झलक रही थी।
अयान मुखर्जी पिता के जाने के बाद दिखे इमोशनल
व्हाइट शर्ट और पैंट में अयान मुखर्जी शोक जता रहे थे। मीडिया को देख अयान मुखर्जी बस हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए। उनका चेहरा देख ऐसा लग रहा है, जैसे वो इस वक्त बेहद इमोशनल हैं। वैसे भी पिता के निधन का दुख छोटा नहीं होता। अयान मुखर्जी ने बड़ा नुकसान झेला है और इससे उबरने में अभी उन्हें काफी वक्त लगेगा। वो इस वक्त जैसे-तैसे खुद को संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘बिहार की बदनामी के लिए भोजपुरी गाने जिम्मेदार’, नीतू चंद्रा ने अश्लीलता फैलाने का लगाया आरोप
काजोल ने भी जताया था दुख
आपको बता दें, देब मुखर्जी Jo Jeeta Wohi Sikandar, Kaminey, Do Aankhen और Aansoo Ban Gaye Phool जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, ये इंडस्ट्री के लिए भी बड़ा झटका है। आपको बता दें, काजोल भी अपने चाचा के निधन पर इमोशनल नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए भी अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
14 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines