Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में लड़ाई-झगड़े और बहसें तो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इस बार घर से कुछ अलग नजारा सामने आया। दर्शकों को देखने मिला प्यार का मीठा पल, जब शो में सरप्राइज प्रपोजल हुआ। आइए जानें, किस कपल को देख खुश हुए घरवाले।
यह भी पढ़ें: ‘शादी रोक दी, बस शो से लड़कर न आएं…’, Awez Darbar और Nagma Mirajkar को लेकर ये क्या बोल गए इस्माइल दरबार?
अवेज ने ऐसे किया नगमा को प्रपोज
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अवेज ने नगमा को प्रपोज कर अपने प्यार का इजहार खुले-आम कर दिया है। अवेज ने तरबूज से दिल के शेप का केक बना के, फूलों से सजावट करके बहुत ही प्यारे अंदाज में नगमा को प्रपोज किया। इस प्रपोजल में अशनूर और घर के बाकी लोगों ने भी उनका साथ दिया।
गाना गया और फूल दिए
बता दें कि अवेज ने नगमा के लिए प्यार भरा रोमांटिक गाना गया और उन्हें फूल देकर अपने दिल की बात कही। पहले अशनूर नगमा को आंखों पर पट्टी बांधकर अंदर लेकर आईं, जिसके बाद अवेज ने उनके आंखों से पट्टी उतारकर उनके लिए गाना गया फिर उनका हाथ थामकर घुटनों पर बैठ कर उन्हें कहा कि, ‘तुम्हें हमेशा मुझसे यही शिकायत रहती है की मैं आई लव यू नहीं बोलता हूं। लो आज मैं तुम्हें सबके सामने कहता हूं, आई लव यू!’ इस बात को सुनकर नगमा बहुत भावुक हो गईं और रोने लगीं। इस नजारे को देखकर घर के सभी सदस्य उनकी खुशी में शामिल होने के लिए एक साथ आ गए और नेहल की आंखें भी छलक पड़ी।
ऑडियंस का रिएक्शन कैसा रहा?
जनता अवेज और नगमा के क्यूट मोमेंट्स को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘शो का तो पता नहीं लेकिन नगमा को तो जीत लिया’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिग बॉस एपिसोड की आज की एंडिंग सबसे अच्छी थी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: Abhishek ने Farhana को गोद में उठाया, किस बात पर भड़के सब घरवाले?
संबंधित खबरें
इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
47 mins agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
1 hr agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
2 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
4 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
5 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
6 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
8 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines