हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

गौहर खान के देवर, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर… कौन हैं अवेज दरबार? Bigg Boss 19 के प्रोमो में दिखी झलक

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। इस शो को प्रीमियर होने में अब बस 1 दिन बचा है। कल यानी 24 अगस्त को टेलीकास्ट होगा जिसका इंतजार हर कोई कर रहा है।आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर में बहुत कुछ अलग और हट कर होने वाला है। जैसे इस बार कंटेस्टेंट दो पार्टी में बांट दिए जाएंगे और राजनीति का तड़का लगाएंगे। इस बार के कंटेस्टेंट की बात करें तो खबरों के मुताबिक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अवेज दरबार शो के कंफर्म कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अवेज दरबार कौन हैं?

कौन हैं अवेज दरबार?

अवेज दरबार एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होने के साथ साथ एक कोरियोग्राफर भी हैं। उन्हें उनकी जबरदस्त एक्टिंग और स्किल्स के लिए टिक टॉक से पॉपुलैरिटी मिलनी लगी। आज उनका नाम सोशल मीडिया के टॉप इंफ्लुएंसर में से एक है। इंस्टाग्राम पर अवेज के 30.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यूट्यूब पर उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त है। उनके चैनल पर 12.6 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जहां वो अपनी लाइफ के खास पल और डांस वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं। गौहर खान से उनका खास रिश्ता है क्योंकि उनके पति जैद दरबार अवेज के बड़े भाई हैं।

BB 19 से पहले किस शो का हिस्सा रह चुके हैं?

अवेज दरबार डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 11 वें सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। इस सीजन में वो वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में आए थे। हालांकि उनकी एक परफॉरमेंस के बाद ही उन्हें शो से बहार होना पड़ा क्योंकि रिहर्सल के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई थी। अब इन सब के बाद वो सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 19 के घर में दिखाई देंगे। शो में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर भी नजर आएंगी। अब देखना ये है कि दोनों की जोड़ी बिग बॉस के घर में क्या धमाल मचाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:कौन हैं Nagma Mirajkar? जो Bigg Boss 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच करेंगी राजनीति!

और कौन कौन हैं शो का हिस्सा?

बिग बॉस 19 के घर में आवेज,नगमा के अलावा तान्या मित्तल,गौरव खन्ना,पायल गेमिंग, वाहबिज दोराबजी,अनाया बांगर, जीशान कादरी और शहबाज बादशाह भी नजर आएंगे। अब शो के अंदर कौन किस पर भारी पड़ेगा ,ये दर्शकों के लिए ये देखना बेहद रोमांचक होने वाला है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Govinda और सुनीता आहूजा के बीच हुआ सेटलमेंट, कपल के तलाक पर क्या बोले एक्टर के वकील?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola