Suspense Thriller Film: किसी फिल्म के हिट होने के लिए उसका मोटे बजट का होना, या फिर उसमें सुपरस्टार्स का ही होना जरूरी नहीं है बल्कि फिल्म की मजबूत कहानी और उसके किरदार भी फिल्म को हिट कर देते हैं। अब अगर आप भी घर बैठे कुछ ऐसा देखने के लिए तलाश कर रहे हैं, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हो, तो हम आपको एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म को अगर कोई एक बार देखना शुरू करेगा, तो बीच में नहीं छोड़ पाएगा।
2018 में रिलीज हुई थी फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म Awe है। फिल्म Awe की बात करें तो ये फिल्म एक तेलुगु भाषा की साइकोलॉजिकल क्रॉस-जॉनर फिल्म है। इस फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने अहम रोल अदा किया है। काजल अग्रवाल के अलावा फिल्म में प्रियदर्शी पुलिकोंडा, निथ्या मेनन, श्रीनिवास अवसारला, रेजिना कैसांद्रा, मुरली शर्मा और ईशा रेब्बा जैसे सितारों ने काम किया है।
काजल अग्रवाल के ईद-गिर्द घूमती है कहानी
फिल्म को प्रशांत वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है। बता दें कि ये फिल्म उनकी पहली फीचर फिल्म है। इस फिल्म में हर किसी की एक्टिंग ने ही दर्शकों को हैरान किया और लोगों को फिल्म खूब पसंद आई। फिल्म की कहानी की बात करें तो वो काली (काजल अग्रवाल) के ईद-गिर्द घूमती नजर आती है। इतना ही नहीं बल्कि इसमें 7 कहानियां दिखाई गई हैं।
9.45 करोड़ रुपये का कारोबार
ये फिल्म समाज की गंभीर समस्याओं को दिखाती है, जैसे- बाल शोषण, यौन शोषण, समलैंगिकता और नशीली दवाओं का गलत इस्तेमाल। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा इस फिल्म में टाइम ट्रेवल भी देखने को मिलेगा। फिल्म दर्शकों को एक अलग एक्सपीरियंस देती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 5 करोड़ रुपये बताया जाता है, जिसने बॉक्स ऑफिस 9.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
7.6 की IMDb रेटिंग
अगर आप भी इस तरह की फिल्मों के शौकीन हैं, तो ये आपके लिए एक बेस्ट फिल्म हो सकती है। इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 7.6 की अच्छी रेटिंग मिली है। फिल्म की रेटिंग से साफ है कि ये कमाल की फिल्म है, जो लोगों को पसंद आएगी और अच्छा एक्सपीरियंस देगी। इस फिल्म को आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam का दूसरा पार्ट इतने साल से क्यों नहीं बना? Harshvardhan Rane ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines