Awarapan 2 Box office Collection Day 5: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. वहीं फिल्म की रफ्तार अभी भी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट ने भी अपनी एक्टिंग से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है. इमरान हाशमी के साथ-साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के किरदारों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है.
‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘आवारापन 2’ की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला है. 5वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.0% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 11,060 रहे. फिल्म ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं अब 5वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिला. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल ही देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: 100 करोड़ से चंद कदम दूर Awarapan 2, इमरान हाशमी की फिल्म ने 5 दिनों में कर डाली इतनी कमाई
भारत में 100 करोड़ हुए पार
भारत में फिल्म ने महज 5 दिनों में 100.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 120.33 करोड़ है. वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 144.13 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं ये फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. बता दें इस फिल्म के पहले पार्ट को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं अब दूसरे पार्ट को भी फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 की बॉक्स ऑफिस पर फूली सांसें, सनी देओल की फिल्म ने 5वें दिन कितना कमाया?
फिल्म की स्टारकास्ट
‘आवारापन 2’ के साथ ऑडियंस के इमोशन्स जुड़े हुए हैं. ये ही वजह है कि फिल्म को ऑडियंस से इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ-साथ दिशा पाटनी भी लीड रोल में हैं. वहीं इन दोनों के साथ फिल्म में शबाना आजमी और पूरन गब्बी ने भी मुख्य किरदार निभाया है. इन सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म की कमाई ने मेकर्स को करोड़ों नोटों से मालामाल कर दिया है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
5 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
6 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines