पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर इन दिनों बेहद हाइप में बनी हुई हैं। जब से विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अवनीत कौर की तस्वीर पर लाइक किया है, वो काफी चर्चा में हैं। अवनीत कौर के एक झटके में इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़ गए और उन्हें इस कंट्रोवर्सी के बाद ढेर सारे प्रोजेक्ट्स के भी ऑफर्स आने लगे। वहीं, अब अवनीत कौर ने एक बेहद शानदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की मास्टरक्लास में नजर आ रही हैं।
अवनीत कौर ने फिर टॉम क्रूज से मुलाकात
अवनीत कौर ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 2 पोस्ट शेयर किए हैं। इस पोस्ट में टॉम क्रूज नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, इन दिनों अवनीत कौर लंदन में हैं और वो यहां क्या कर रही हैं? उसका भी खुलासा हो गया है। अवनीत ने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वो खुशी से चिल्लाती हुई नजर आ रही हैं और एक्टर टॉम क्रूज सामने स्टेज पर खड़े हुए हैं। पीछे से तालियों की भी आवाजें सुनाई दे रही हैं। हर कोई टॉम क्रूज को देखकर एक्साइटेड नजर आ रहा है।
Avneet Kaur
टॉम क्रूज की मास्टरक्लास से आया अवनीत का वीडियो
अब इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अवनीत कौर ने लिखा, ‘हे अगेन टॉम क्रूज। द ऑरा, द रिस्पेक्ट, द लव।’ इसी के साथ अवनीत ने बताया है कि वो चिल्ला रही हैं। आपको बता दें, एक और पोस्ट में अवनीत की टॉम क्रूज को लेकर दीवानगी देखने को मिली है। एक्ट्रेस ने इस मास्टरक्लास की एक और झलक अपनी स्टोरी पर शेयर की और लिखा, ‘सबसे अमेजिंग टॉम क्रूज के साथ मास्टरक्लास।’ इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Shiny Doshi का टूटा 7 साल का रिश्ता, शादीशुदा एक्ट्रेस ने खोला ब्रेकअप का सीक्रेट
पहले भी टॉम क्रूज संग शेयर किया था पोस्ट
आपको बता दें, इससे पहले भी अवनीत कौर को टॉम क्रूज से मिलने का खास मौका मिल चुका है। एक्ट्रेस ने पिछले साल अपने अकाउंट से टॉम क्रूज के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और रिवील किया था कि उन्होंने इस शख्स के साथ मुलाकात की है। दरअसल, अवनीत कौर को ‘मिशन इम्पॉसिबल’ के सेट पर जाने का मौका मिला था।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines