इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने आईसीसी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस खबर ने जहां फैंस को इमोशनल किया है तो वहीं कुछ सेलेब्स ने क्रिकेटर के प्रति अपना प्यार जताया है। इस दौरान सभी की नजरें अवनीत कौर पर टिक गईं जिन्होंने वीडियो में विराट कोहली को चीयर करते हुए हाथों से दिल बनाया और उन्हें फ्लाइंग किस देते हुए अपनी खुशी जताई। अवनीत के अलावा वीडियो में शहनाज गिल और मुनव्वर फारूकी को भी विराट कोहली को चीयर करते हुए देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एसबीएसएबीपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अवनीत कौर, शहनाज गिल और मुनव्वर फारूकी के साथ कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी फुल जोश के साथ ‘कोहली-कोहली’ चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अवनीत कौर पर लोगों की नजरें टिक गईं। वीडियो में अवनीत सभी के साथ विराट कोहली का नाम जोर से पुकारती हैं। इसके बाद वह अपने हाथों से हार्ट शेप बनाती हैं और फ्लाइंग किस देती हैं।
यह भी पढ़ें: Test से संन्यास के बीच Virat-Anushka का वीडियो वायरल, ट्रोलर्स की बंद हुई बोलती
क्यों चर्चा में आए विराट और अवनीत?
विराट कोहली और अवनीत कौर अचानक से इसलिए चर्चा में आए क्योंकि कुछ दिन पहले क्रिकेटर ने अवनीत कौर के फैन पेज पर उनकी एक तस्वीर को लाइक किया था। इस तस्वीर में अवनीत ने ग्रीन टॉप के साथ प्रिंटेड रैप स्कर्ट पहनी हुई थी। विराट कोहली ने अवनीत की इस पोस्ट को लाइक किया था। इसके बाद से इस घटना ने तूल पकड़ लिया। कई सारे मीम्स वायरल होने शुरू हो गए।
विराट कोहली को देनी पड़ी सफाई
मामले को काफी ज्यादा तूल पकड़ता हुआ देखने के बाद विराट कोहली को सफाई देनी पड़ गई थी। क्रिकेटर ने लिखा था, ‘मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा फीड साफ करते वक्त, ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है। ऐसा करने के पीछे कोई मंशा नहीं थी। मैं अनुरोध करता हूं कि कोई भी अनावश्यक धारणा नहीं बनाएं। समझने के लिए धन्यवाद।’ हालांकि इस पूरे मामले में अवनीत कौर ने चुप्पी बनाए रखी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines