‘टीकू वेड्स शेरू’ और ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चला चुकीं अवनीत कौर ने इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। अब अपने ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से वह हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया की क्वीन बन चुकीं अवनीत की लेटेस्ट और बोल्ड तस्वीरें देखकर फैंस भी सरप्राइज हो जाते हैं। कुछ मीडिया यूजर्स ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि शायद 23 साल की अवनीत ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। सोशल मीडिया पर काफी वक्त से आने वाली इन अफवाहों पर फाइनली अवनीत कौर ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?
अवनीत ने रूमर्स पर दिया रिएक्शन
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अवनीत कौर ने हाल ही में Hauterrfly को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैं कैमरे के सामने बड़ी हो चुकी हूं। कई बार मुझे, अभी भी अजीब लगता है जब लोग कहते हैं कि ओह, उसने अपने चेहरे पर कुछ करवाया है। वह बहुत बदल गई है या वह अब बिल्कुल अलग नजर आती है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘जब आपने मुझे देखा था, उस वक्त मैं 7 या 8 साल की सचमुच एक छोटी बच्ची थी। तब में और अब में बहुत बड़ा फर्क आ चुका है। अब मैं 23 साल की हो चुकी हूं। अंतर होना तय है।’
यह भी पढ़ें: सिकंदर’ का ट्रेलर आज होगा रिलीज, देखने से पहले फिल्म से जुड़ीं 5 बातें जान लें
फिलर्स करवाने पर क्या बोलीं अवनीत?
अवनीत कौर ने कॉस्मेटिक प्रोसेस का यूज करने वाली अफवाहों पर रिएक्शन देते हुए आबे कहा, ‘जब आप यंग ऐज में पहुंच जाते हैं तो आपकी विशेषताएं भी बदल जाती हैं। आप बड़े हो जाते हैं। मैंने फिलर्स नहीं कराए हैं। मैं ये नहीं कराती हूं लेकिन हां मैं फेशियल करवाती हूं। मैं अपनी स्किन के कसाव के लिए सबकुछ करती हूं। मैंने अपनी विशेषताएं बदलने के लिए कुछ नहीं किया है जैसे कि नाक बदलवाना.. मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मेरे पास अच्छे फीचर हैं।’
अवनीत कौर का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि अवनीत कौर ने साल 2010 में डांस शो ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें ‘मेरी मां’, ‘एक मुट्ठी आसमान’, ‘अलादीन- नाम तो सुना होगा’ और ‘चंद्र नंदिनी’ जैसे शो में देखा गया। इसके बाद उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ से फिल्मों में डेब्यू किया। जल्द ही अवनीत कौर फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ में नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा शांतनु माहेश्वरी, राज बब्बर और फरीदा जलाल भी हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
16 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
18 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
18 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines