Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने वाले अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। दोनों हाल ही में बैंकॉक में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए गए थे, लेकिन इसी दौरान उनकी डिनर डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों ने उनके रिलेशनशिप की खबरों को और हवा दे दी है।
बैंकॉक की छत पर रोमांटिक डिनर डेट
अविनाश मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो और ईशा बैंकॉक के एक खूबसूरत रूफटॉप रेस्तरां में डिनर करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने एक-दूसरे से मैचिंग करते हुए लाल रंग की आउटफिट पहनी थी। हाथ में वाइन ग्लास पकड़े हुए इन तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
बैंकॉक की गलियों में साथ बिताया वक्त
इतना ही नहीं, अविनाश और ईशा ने बैंकॉक की गलियों में भी जमकर मस्ती की। अविनाश ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें वो सफेद शर्ट और काले पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं, एक दूसरी तस्वीर में ईशा सिंह ऑफ-व्हाइट शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में उनके साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘बैंकॉक की भागदौड़ भरी सड़कों के बीच…’ जो इस बात का इशारा कर रहा है कि दोनों ने इस ट्रिप पर साथ में खास वक्त बिताया है।
फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट्स
अविनाश की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आप बहुत अच्छे लग रहे हैं… लेकिन आखिरी तस्वीर सबसे खास है!’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है।’
क्या सच में कपल हैं ईशा और अविनाश?
बिग बॉस 18 के दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। अविनाश मिश्रा शो के तीसरे रनर-अप रहे थे, जबकि ईशा सिंह पांचवें स्थान पर थीं। शो के दौरान दोनों ने कई कंटेस्टेंट्स के साथ बहस भी की थी, लेकिन एक-दूसरे के लिए उनका सपोर्ट हमेशा मजबूत बना रहा। शो खत्म होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए हैं।
हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस उनकी बढ़ती नजदीकियों को देखकर अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘शुभमन गिल से…’, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चहल के साथ नजर आने के बाद महविश की पुरानी रील वायरल
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
4 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
9 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines