Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18‘ में कई लोगों के चेहरों से नकाब उठ चुका है। भले ही कंटेस्टेंट्स अभी सच से वाकिफ न हों, लेकिन दुनिया को सच्चाई नजर आ चुकी है। इस सीजन ये तो समझ आ ही गया है कि रिश्ता सच्चा नहीं होता और अपने ही सबसे ज्यादा पीठ पर वार करते हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि यहां शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) की बात हो रही है, तो नहीं अब शो में उनसे भी बड़े धोखेबाज एक्सपोज हो चुके हैं।
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा हुए एक्सपोज
ये धोखेबाज ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) हैं, जो विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को दोस्ती का झांसा देकर बार-बार उनके साथ विश्वासघात कर रहे हैं। अब ईशा और अविनाश की ये एक्टिंग भले ही विवियन न पकड़ पाए हों, लेकिन दर्शकों से अब कुछ छिपा हुआ नहीं है। अविनाश और ईशा ने हाल ही में दो बार विवियन को न सिर्फ धोखा, दिया बल्कि उनके साथ गेम खेला और उनकी अच्छाई का फायदा भी उठाया। अब एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
अली गोनी ने दुनिया को दिखाई अविनाश और ईशा की सच्चाई
अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ईशा और अविनाश की चालाकी का सबूत है। इस वीडियो में इम्यूनिटी टास्क के दौरान अविनाश-ईशा से कहते हैं, ‘तुम जानती हो किसको बचाना है, मैं जानता हूं किसको बचाना है, ठीक है? अब जिसको नहीं बचाना चाहते हो और जानते हो वो बंदा लेकर भाग सकते हैं, उसको रोको।’ इसके बाद वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ईशा कितनी फुर्ती से विवियन की फोटो उठाती हैं, लेकिन जानकर वो रुक जाती हैं और जब वो अविनाश के पास पहुंचती हैं तो दोनों इशारे करते हैं और ईशा उन्हें विवियन की तस्वीर जानकर देर से देती हैं ताकि विवियन आउट हो जाएं।
Aly Goni Post
यह भी पढ़ें: ‘अब दिन गिने जा रहे हैं…’, वीडियो शेयर कर क्यों बोलीं Hina Khan?
अली गोनी ने किसे बताया ‘बिग बॉस 18’ का विनर?
अब इन दोनों की ये हरकत कैमरे में पकड़ी जा चुकी है। ऐसे में अब अली गोनी ने भी इन्हें फटकार लगाते हुए लिखा है, ‘ये लोग कैसे भूल जाते हैं कि ये शो बाहर वालों के लिए है और जनता सब देख रही है…।’ इतना ही नहीं अली गोनी ने ये भी बता दिया है कि बिग बॉस 18 का विनर कौन है? एक्टर ने पहले से प्रेडिक्शन करते हुए एक कंटेस्टेंट पर अपना प्यार लुटाया है और उन्हें खुलकर सपोर्ट भी किया है। अली ने लिखा, ‘विवियन डीसेना भाई विनर हो आप।’ वैसे जब से अविनाश और ईशा एक्सपोज हुए हैं लोगों की नजरों में विवियन असली हीरो बन गए हैं, क्योंकि वो अभी भी लगातार अपनी दोस्ती निभा रहे हैं और हर चीज में इन दोनों को डिफेंड कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines