पॉपुलर कपल संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। इन दोनों ने आज अपनी ड्रीम कार खरीद ली है। अब महंगी लग्जरी कार खरीदकर दोनों खुशी की वजह से सातवें आसमान में पहुंच गए हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी नई कार की ढेर सारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। चलिए जानते हैं कि अब इन दोनों की कार कलेक्शन में कौन-सी नई गाड़ी शामिल हुई है? और उसकी कीमत कितनी है?
कितनी है संभावना सेठ की नई BMW की कीमत?
बता दें, संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अब BMW X5 xDrive40i खरीदी है और इसकी कीमत 1 करोड़ 17 लाख बताई जा रही है। अब इस खूबसूरत कार के साथ कपल ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। ये इन दोनों के लिए बेहद खुशी का मौका है, जो कपल अपने पेट डॉग्स के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब इस कामयाबी पर अविनाश को सोशल मीडिया पर इमोशनल होते हुए देखा गया है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए संभावना के नाम लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है।
पति ने संभावना के नाम लिखा प्यार भरा नोट
अविनाश द्विवेदी ने लिखा, ‘डिअर वाइफी, ये मोमेंट सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि हमारे माता-पिता का आशीर्वाद है। ये उनका प्यार और गाइडेंस है जिसने इस जर्नी को पॉसिबल बनाया। आज तुम्हारे पेरेंट्स हमारे साथ नहीं हैं। मैं जानता हूं कि वो ऊपर से मुस्कुरा रहे हैं और कोको और चेरी को अपनी गोद में प्यार से बैठाकर हमें स्वर्ग से आशीर्वाद दे रहे हैं। तुम शुरू से ही मेरे साथ खड़ी रही हो, न सिर्फ मेरी पार्टनर के रूप में बल्कि मेरी ताकत, सबसे बड़े सपोर्टर और हर तूफान में कांस्टेंट बनकर। हर स्ट्रगल, लेट नाइट और अनसर्टेन मोमेंट में तुमने मुझ पर विश्वास किया, तब भी जब मुझे खुद पर डाउट था।’
यह भी पढ़ें: लम्बे समय से टीवी से गायब हैं ये 7 एक्टर्स, कभी हुआ करते थे TRP की दुकान
अविनाश ने संभावना को गिफ्ट की ड्रीम कार
अविनाश ने आगे लिखा, ‘आज जब हम तुम्हारी ड्रीम कार की डिलीवरी ले रहे हैं, तो ये सिर्फ एक कार से कहीं ज्यादा है। ये हमारी जर्नी, हमारे सैक्रिफाइस और उस प्यार का सिंबल है, जिसने इसे मुमकिन बनाया। मेरी चट्टान, मेरी बैकबोन और मेरी सबसे बड़ी ब्लेसिंग बनने के लिए ये तुम्हें शुक्रिया कहने का एक छोटा सा तरीका है।’ अब कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines