Avika Gor Milind Chandwani Wedding Photos: अविका गौर और मिलिंद चंदवानी अपनी शादी को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा में थे. फैंस को दोनों की वेडिंग का लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है. कपल ने बीते दिन ही सात फेरे लिए और अब ये एक-दूजे के हो चुके हैं. देखिए तस्वीरें…
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में अपनी शादी का ऐलान किया था और इसके सेट पर ही दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस की वेडिंग के बाद पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों बेहद ही प्यार लग रहे हैं. (Photo- Avika Gor/Instagram)
शादी के बाद अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ब्राइडल लुक में फोटोज को शेयर किया है. उन्होंने दो पोस्ट शेयर की थी. इसमें एक पोस्ट में तो उनकी सोलो तस्वीरे हैं. वहीं, दूसरी पोस्ट में वह हसबैंड मिलिंद चंदवानी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं. (Photo- Avika Gor/Instagram)
सोलो फोटोज के साथ अविका ने कैप्शन लिखा, ‘बीआरबी, अभी तक रो रही है और डांस कर रही है.’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने दूसरे पोस्ट में मिलिंद संग फोटो शेयर कर लिखा, ‘बालिका से वधू तक.’ (Photo- Avika Gor/Instagram)
अविका और मिलिंद की शादी की फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. इसमें टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक ने उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी. साथ ही इसमें फैंस ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है. (Photo- Avika Gor/Instagram)
अगर अविका के ब्राइडल लुक की बात की जाए तो वह सुर्ख लाल जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही थीं. उन्होंने लुक को हैवी नेकलेस, नाक में नथ और न्यूड मेकअप से कंप्लीट किया था. उनके लहंगे पर जरी का वर्क किया गया था. ब्राइडल लुक में एक्ट्रेस काफी जंच रही थीं. (Photo- Avika Gor/Instagram)
फोटोज में अविका के चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ तौर से देखा जा सकता है. तस्वीरों में उनका लुक देखते ही बन रहा है. अपने प्यार से शादी करने की खुशी उनके चेहरे पर साफ तौर से देखी जा सकती है. (Photo- Avika Gor/Instagram)
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines