Avika Gor, Milind Chandwani: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गौर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की कई फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इस बीच अब अविका और मिलिंद पहली बार पब्लिक में नजर आए. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कैमरे के आगे पोज भी दिए. सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं.
अविका और मिलिंद को शादी
हाल ही में अविका और मिलिंद को शादी के बाद पहली बार पब्लिक में देखा गया. इस दौरान अविका बेहद खूबसूरत लग रही थीं. अविका ने डॉर्क पिंक कलर का आउटफिट पहना था, जो उनपर बेहद जच रहा था. इसके अलावा अविका ने अपनी मांग में सिंदूर और मंगलसूत्र भी पहना था, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थीं. अविका ने अपने बालों को खुला रखा था और नॉर्मल मेकअप के साथ लुक को पूरा किया था.
पैप्स के कैमरे के सामने दिए पोज
वहीं, अगर मिलिंद की बात करें तो इस दौरान मिलिंद ने गोल्डन और पिंक कलर का एथनिक लुक लिया था, जिसमें वो हैंडसम लग रहे थे. इस दौरान कपल ने पैप्स के कैमरे के सामने जमकर पोज दिए. साथ ही दोनों बेहद खुश भी नजर आए. कपल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं.
11 और 12 अक्टूबर को ऑनएयर होगा कपल की शादी का एपिसोड
बता दें कि अविका और मिलिंद ने टीवी पर शादी की है. हालांकि, अभी तक दोनों की शादी वाला एपिसोड ऑनएयर नहीं हुआ है. 11 और 12 अक्टूबर को अविका और मिलिंद की शादी के एपिसोड को दिखाया जाएगा, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी कपल की शादी को देखना चाहते हैं कि इसे आप कलर्स और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
स्पेशल शादी के लिए सभी एक्साइटेड
अविका और मिलिंद की शादी के इस एपिसोड को रात 9 बजे ऑनएयर किया जाएगा. कपल की शादी का एपिसोड आने वाले शनिवार और रविवार को दिखाया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि इस शादी के एपिसोड को कितने लोग देखते हैं? क्योंकि ये अब तक की खास शादियों में से एक है.
यह भी पढ़ें- दामाद के हाथों में सौंपा बेटी का हाथ, सेलेब्स ने किया चीयर, नेशनल टीवी पर इमोशनल हुईं Avika Gor
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines