हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Exclusive: Naagin 7 में हुई Avika Gor की एंट्री? सच आया सामने; क्या बोलीं 'बालिका वधू'?

Avika Gor On Naagin 7: ‘नागिन 7’ को लेकर अब बड़ा खुलासा हो गया है। अविका गोर क्या नागिन बनकर एकता कपूर के शो में एंट्री लेंगी या नहीं? अब वो रिवील हो गया है।

विज्ञापन
Naagin 7 Avika Gor File Photo

Avika Gor On Naagin 7: एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो ‘नागिन 7’ को लेकर बज बना हुआ है। जब से एकता ने अनाउंसमेंट किया है कि ‘नागिन’ का नया सीजन आ रहा है, फैंस बस यही जानना चाहते हैं कि इस बार टीवी कि कौन-सी बहू जहर उगलती हुई नजर आएगी? इस लिस्ट में कई नाम सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस अविका गोर मेकर्स की टॉप चॉइस हैं। अविका गोर का नाम ‘नागिन’ की लीड एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे ऊपर बताया जा रहा है।

अविका गोर नहीं हैं एकता की अगली ‘नागिन’ 

अब ‘न्यूज 24’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में अविका ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) फेम एक्ट्रेस इस शो में नजर आएंगी या नहीं? अब उसे लेकर शॉकिंग खुलासा हुआ है। अविका ने खुद इन रूमर्स का सच रिवील कर दिया है। एक्ट्रेस ने ‘न्यूज 24’ को बताया कि क्या मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है? आपको बता दें, एक्ट्रेस अविका गोर ‘नागिन 7’ का हिस्सा नहीं होंगी। उन्हें लेकर जो भी अफवाहें उड़ रही हैं, वो एक दम झूठी हैं।

अविका गोर ने अफवाहों को बताया झूठा

अविका ने ‘न्यूज 24’ से एक्सक्लूसिव बातचीत में सच रिवील करते हुए इन सभी रिपोर्ट्स को झूठा बता दिया है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो ये शो नहीं कर रही हैं। साथ ही अविका ने ये भी साफ किया है कि उन्हें ‘नागिन 7’ के लिए मेकर्स ने अभी तक अप्रोच भी नहीं किया है। यानी अब तक जो भी रूमर्स उड़ रही थीं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। अविका इस बार एकता के सुपरनैचरल फिक्शन शो में दिखाई नहीं देंगी।

यह भी पढ़ें: TV स्टार्स और बॉलीवुड ने कैसे दी Ramadan 2025 की मुबारकबाद? Hina से लेकर Arbaaz Khan तक के पोस्ट वायरल

इन एक्ट्रेसेस के नाम पर भी लगे कयास

आपको बता दें, अविका के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और ईशा मालवीय (Isha Malviya) के नाम भी इस शो के लिए सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक मकेर्स ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। ऐसे में शो की नई ‘नागिन’ कौन होगी? अभी तक उस पर सस्पेंस बना हुआ है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें