हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कोई और बड़ी खबर है….', बालिका-वधू एक्ट्रेस अविका गौर ने प्रेग्नेंसी रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

Avika Gor Pregnancy Rumor: अविका गौर अपनी प्रेग्नेंसी रूमर को लेकर खबरों के बाजार में तेजी से घूम रहा था. तभी एक्ट्रेस ने खुद इस बात पर अपनी सफाई दी और इस खबर को झूठ बताया है. लेकिन साथ में किसी और नई चीज के बारे में इशारा भी दिया है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
अविका गौर प्रेग्नेंसी अफवाह

Avika Gor Big Announcement: हाल फिलहाल बालिका-वधू एक्ट्रेस अविका गौर और उनके पति को लेकर इस खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. 4 महीने पहले दोनों शादी शुदा बंधन में बंधे, जिसके बाद अविका की प्रेग्नेंसी का रूमर तेजी से फैल गया. हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात को सिरे से नकार दिया है और इसे झूठ बताया है. लेकिन इस रूमर की सफाई देते हुए उन्होंने किसी और बड़ी खबर की तरफ इशारा भी किया है. आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट के बादल, मद्रास हाईकोर्ट ने सर्टिफिकेट वाले फैसले पर लगाई रोक

अविका का प्रेग्नेंसी रूमर कैसे फैला?

अविका एक्टिंग के साथ व्लॉगिंग भी करती हैं. इससे उनका अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ाव उनके जीवन की हर छोटी बड़ी घटना को लोगों से जोड़े रखता है. इसी बीच अविका और उनके पति अपनी नई नई शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात कर रहे थे. तभी मिलिंद का नर्वस लेकिन एक्साइटमेंट वाला लुक देखकर लोगों ने गलत अंदाजा लगा लिया और प्रेग्नेंट होने की अफवाह फैल गई. हालांकि, एक्ट्रेस ने अब खुद इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसे बेबुनियाद बताया है.

विज्ञापन

‘कोई और बड़ी खबर’ क्या है?

टेली टॉक इंडिया से बातचीत के दौरान अविका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को तो झूठा बता दिया, मगर किसी और दूसरी खबर पर इशारा किया है. कहा कि- ‘इसके अलावा कोई और खबर है, क्या है वो हम जल्द बताएंगे.’ इस दूसरी बड़ी खबर से फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘क्या आप समझ रही हैं?….’, आवारा कुत्तों के मामले में शर्मिला टैगोर को पड़ी सुप्रीम कोर्ट की फटकार

विज्ञापन

अविका और मिलिंद की शादी

अविका और मिलिंद, 2022 में पहली बार हैदराबाद में मिले थे. पहले इनकी दोस्ती हुई, फिर यही दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर जून 2025 में दोनों की सगाई हो गई. इसके बाद इन दोनों ने पति पत्नी और पंगा रियलिटी शो में हिस्सा लिया, जहां पर 30 सितंबर 2025 को उन्होंने सेट पर अपनी शादी के फेरे लिए. इसमें उस शो के सभी कंटेस्टेंट थे.

यह भी पढ़ें: ‘बैंक अकाउंट खाली…’, तलाक और एलिमनी पर माही विज का फूटा गुस्सा, बच्चों की परवरिश पर कही बड़ी बात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola