Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात जो हमला हुआ था, उसके बाद वो अभी तक अस्पताल में हैं। एक्टर के घर में घुसकर उन पर चाकू से वार करने वाले हमलावर को पुलिस ने पकड़ लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद इस आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक्टर को खून में लथपथ हालत में जिस शख्स ने अस्पताल पहुंचाया था उसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिस ऑटो ड्राइवर ने सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल तक पहुंचाया था, उसका बयान पहले ही सामने आ चुका है।
ड्राइवर को नहीं मिले थे सैफ को अस्पताल पहुंचाने के पैसे
भजन सिंह नाम के इस ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने खुलासा किया था कि उस रात एक महिला ने उनका ऑटो रोका था। इसके बाद एक घायल आदमी को लेकर वो अस्पताल निकले। उनके साथ एक यंग आदमी और एक बच्चा भी था। सैफ को कई गंभीर चोटें आई हुई थीं और उनका खून बह रहा था। वो लोग आपस में बातचीत कर रहे थे कि कौन-से अस्पताल जाना है। इसके बाद भजन सिंह का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उस रात सैफ को अस्पताल पहुंचाने के बाद उन्होंने एक्टर या उनके साथ आए लोगों से किराए के पैसे नहीं लिए थे।
ड्राइवर को मिला बड़ा इनाम
पूछे जाने पर ये भी बताया गया कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) या उनके परिवार के लोगों ने उन्हें कांटेक्ट नहीं किया है। हालांकि, अब जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक इस बहादुरी भरे काम के लिए ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह को एक खास इनाम दिया गया है। खान या कपूर खानदान की तरफ से नहीं, बल्कि एक संस्था की तरफ से ऑटो रिक्शा ड्राइवर को इनाम मिला है। एक संस्था ने इनाम देकर इस शख्स को सराहा है और उसके इस नेक काम की प्रशंसा की है।
Saif Ali Khan
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra की जीत पर 4 हसीनाओं ने जताई निराशा, Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट्स के टूटे दिल
करीना नहीं तो किसने दिया ड्राइवर को इनाम?
बताया जा रहा है कि सैफ अली खान उस रात अस्पताल तक लेकर जाने के लिए ऑटो रिक्शा ड्राइवर को 11 हजार का नकद इनाम दिया गया है। अगर छोटे नवाब को अस्पताल जाने में देरी हो जाती तो मामला बिगड़ सकता था और उनकी जान पर भी बन सकती थी। वैसे भी सैफ की रीड की हड्डी में 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा रह गया था। ऐसे में उनकी सर्जरी अगर समय पर नहीं होती तो काफी गड़बड़ हो सकती थी।
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
6 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
7 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
9 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
11 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
13 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
14 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
15 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
16 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
16 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines