Dani Dabello Pet Snake Bite Bites Co-Star: हाल में ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और मॉडल डानी डाबेलो (Dani Dabello) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ एक चौंकाने वाले किस्सा शेयर करती नजर आ रही हैं। उनके वीडियो पर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मामला ये है कि ऑस्ट्रेलिया की जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने एक 8 फीट लंबा अजगर पाला हुआ है, जो उनके साथ ही रहता है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि कैसे उनके अजगर ने उनके को-एक्टर को काट लिया था।
एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, ‘मेरे पास एक अजगर है। हालांकि, मुझे आज तक उसके काटने या किसी भी चीज से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन एक बार मेरा एक दोस्त घर मिलने आया था। हम दोनों ने साथ में एक वीडियो भी बनाया था। इसके बाद वो नहाने चला गया। उसने मुझे बताया कि वो मेरे सांप को एक बार पकड़ना चाहता है, जिसके लिए मैंने उसको इजाजत दे दी’।
अजगर ने एक्ट्रेस के को-स्टार को काटा
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि, ‘इसके बाद उन्होंने भी नहाने से पहले मैंने अपने अजगर बेट्टी को गले लगाया, जिसके बाद मैं नहाने चली गई, लेकिन जब मैंने पलट कर देखा तो बेट्टी ने उसके लिंग को पकड़ रखा था और वो उसे खींचने की कोशिश कर रहा थी’। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि ‘वहां बेड पर खून ही खून नजर आ रहा था। मैं ये देखने के बाद डर गई थी’। उन्होंने बताया, ‘घटना के बाद उन्होंने को-एक्टर को संभाला और डॉक्टर को बुलाकर ये पता किया कि सांप का कोई दांत तो अंदर नहीं टूट गया’।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद छह साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे Badshah! शिल्पा की Diwali पार्टी में हाथ थामे नजर आए सिंगर
वीडियो पर आ रहे यूजर्स के कमेंट्स
वहीं, डानी डाबेलो (Dani Dabello) के इस वीडियो पर काफी संख्या में यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आउच, मुझे आशा है कि वह ठीक है और मुझे आशा है कि बेट्टी भी ठीक है’। इसके अलावा एक और यूजर लिखता है, ‘एक बुरे सपने के जैसा’। वहीं, एक्ट्रेस ने सभी का रिप्लाई करते हुए बताया, ‘वह ठीक है.. बस थोड़ी सूजन और चोट है’। (Dani Dabello Pet Snake Bite Bites Co-Star)
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 hr agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
3 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
4 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
7 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
22 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines