August Release: Saiyaara के बाद OTT से थिएटर तक रिलीज हो रहीं ये 7 फिल्में-शोज, देखें पूरी लिस्ट

August 2025 Release: अगले महीने अगस्त में कई सारी फिल्में और नए रियलिटी शोज दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में ऋतिक रोशन की मच अवेटेड फिल्म वॉर 2 भी शामिल है।

August 2025 Release

अगस्त में कई फिल्में और शोज रिलीज हो रहे हैं। Photo Credit- Social Media

August 2025 Release: फिल्मी लवर्स के लिए जुलाई का महीना काफी खास रहा है क्योंकि तीसरे हफ्ते में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज हुई जिसका क्रेज लोगों में देखने को मिल रहा है। इस रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के इमोशन सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रहे हैं। अगले महीने अगस्त में भी ये सिलसिला थमने वाला नहीं है। रोमांटिक, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा नए रियलिटी शोज भी दस्तक दे रहे हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट…

विज्ञापन

धड़क 2

सैयारा में एक इमोशनल एंगल देखने को मिला अब अगले महीने अगस्त में जातिवाद के बीच की दीवार को पार करने वाले एक रोमांटिक कपल की कहानी दिखेगी। हम बात कर रहे हैं सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 की जो 1 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन

पति पत्नी और पंगा

कलर्स टीवी का नया शो पति पत्नी और पंगा भी अगले महीने दस्तक देने के लिए तैयार है। ये शो 2 अगस्त से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो में टीवी की 7 जोड़ियां अपने रिश्तों की अग्निपरीक्षा को पार करते हुए दिखाई देंगी।

विज्ञापन

सन ऑफ सरदार 2

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म सन ऑफ सरदार 2 भी अगले महीने 1 अगस्त को थिएटर में रिलीज हो रही है। पहले इसे 25 जुलाई को रिलीज किया जाना था।

विज्ञापन

वॉर 2

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म वॉर 2 अगले महीने 14 अगस्त को थिएटर में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

सारे जहां से अच्छा

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी की फिल्म सारे जहां से अच्छा को कुछ दिन पहले ही अनाउंस किया गया था। ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस से पहले 13 अगस्त को सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।

विज्ञापन

हाउसफुल 5

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 को प्राइम वीडियो पर 1 अगस्त से स्ट्रीम कर दिया जाएगा। वैसे ये फिल्म प्राइम पर आ चुकी है लेकिन अभी इसे देखने के लिए आपको रेंट देना होगा।

छोरियां चलीं गांव

जी टीवी और जी5 पर एक नया रियलिटी शो छोरियां चलीं गांव शुरू हो रहा है। इस शो में टीवी की पॉपुलर हसीनाएं गांव की लाइफस्टाइल में सर्वाइव करती हुईं दिखाई देंगी। ये शो 3 अगस्त से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 17

अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 17 भी अगले महीने अगस्त से दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो का प्रीमियर सोनी टीवी और सोनी लिव पर 11 अगस्त को होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ