हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Atul Parchure की आखिरी पोस्ट क्या? क्या कहना चाहते थे Kapil Sharma शो फेम एक्टर?

Atul Parchure Last Instagram Post: कपिल शर्मा शो फेम अतुल परचुरे के निधन के बाद से हर कोई बेहद परेशान और दुखी नजर आ रहा है। सभी एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं। आज 11 बजे एक्टर का अतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
Atul Parchure

Atul Parchure Last Instagram Post: कपिल शर्मा शो फेम अतुल परचुरे अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। जी हां, अतुल को कुछ साल पहले कैंसर हुआ था और कल यानी 14 अक्टूबर को उनका निधन हो गया। अचानक आई अतुल के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और उनके फैंस से लेकर चाहने वालों तक हर कोई मायूस नजर आया। आज एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अतुल के निधन के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहते हैं। इस बीच उनका आखिरी पोस्ट भी चर्चा में है। आइए जानते हैं कि उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में क्या शेयर किया था।

अतुल का आखिरी पोस्ट

अगर अतुल के इंस्टाग्राम पर जाएंगे और उनके आखिरी पोस्ट पर गौर करेंगे, तो उनका आखिरी पोस्ट the90sindia के साथ है। जी हां, ये पोस्ट 11 सितंबर को शेयर किया गया था। इस पोस्ट में एक वीडियो है, जो किसी विज्ञापन जैसा लग रहा है। वीडियो में दो लड़के और तीन लड़कियां नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक लड़का दूसरे लड़के को लड़कियों को इम्प्रेस करने का तरीका बताता नजर आ रहा है, जिसे बाद में वो फॉलो करता है और ये काम करता है।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

इस वीडियो पर वैसे तो यूजर्स ने पहले भी कमेंट्स किए हैं, लेकिन हाल ही में लोगों ने अतुल के निधन के बाद सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आरआईपी सर। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान आपकी आत्मा को शांति दें। तीसरे यूजर ने लिखा कि ओम शांति। इस तरह कमेंट्स करके नेटिजंस एक्टर को याद कर रहे हैं।

विज्ञापन

हैरान रह गया हर कोई

गौरतलब है कि बीते दिन अतुल के अचानक हुए निधन से हर कोई दुखी और परेशान हो गया। टेलीविजन और कई सारी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले अतुल का यूं जाना लोगों को बहुत परेशान कर रहा है। कुछ लोगों को तो अभी भी इस पर भरोसा नहीं हो पा रहा है, लेकिन सच यही है कि अब वो हमारे बीच नहीं रहे।

मेरा इलाज ठीक नहीं हो रहा- अतुल

हालांकि अतुल के निधन के पहले ये भी सामने आया था कि उनका इलाज गलत किया जा रहा है। जी हां, इसका खुलासा खुद अतुल ने एक इंटरव्यू में किया था। इसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा था कि इलाज के बाद मेरा लीवर खराब हो रहा है और मुझे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं चल भी नहीं पा रहा हूं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jigra या Vicky Vidya Ka Woh Wala Video… बॉक्स ऑफिस पर किसका-कैसा हाल?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola