पहलगाम आतंकी हमला अभी भी चर्चा में बना हुआ है और सभी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इस हमले की चर्चा हो रही है। इस बीच अब एक्टर अतुल कुलकर्णी पहलगाम पहुंच गए हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद लोगों के संग शेयर की है। इस दौरान उन्होंने न्यूज24 से बात भी की। आइए जानते हैं कि वहां जाकर उन्होंने क्या कहा?
क्या बोले अतुल?
न्यूज24 से बात करते हुए अतुल ने कहा कि कश्मीर हमारा है और हमें निडर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए कश्मीर के साथ बने रहें। 22 तारीख को जो हुआ वह एक त्रासदी थी जो कभी नहीं होनी चाहिए थी। गुस्से या निराशा से रिएक्ट करना आसान है, लेकिन मैंने बिना किसी सुरक्षा के सीधे यहां आने का फैसला किया।
अतुल कुलकर्णी पहुंचे पहलगाम
दरअसल, अतुल कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि वो पहलगाम हमले के बाद वो वहां पर गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें पहलगाम का बोर्ड भी नजर आ रहा है और वो स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं आया हूं, आप भी आएं।
अतुल ने शेयर किए पोस्ट
इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट और शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई लोगों संग पोज दिए हैं। साथ ही एक तीसरे पोस्ट में उन्होंने अपना क्लिप (एबीपी को दी बाइट) शेयर किया है, जिसमें अतुल कह रहे हैं कि ये जो आतंकवादी हैं, इन्होंने क्या किया, वो क्या कहना चाहते हैं हम सबसे। वो हम सबसे ये कह रहे हैं कि आप कश्मीर मत आइए, हम उनको ये बता सकते हैं कि भाई हम आपकी बात नहीं मानेंगे।
पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
उन्होंने आगे कहा कि हम तो बड़ी तादाद में यहां आएंगे। सब लोगों से मेरी अपील है कि अगर आपने अपनी बुकिंग्स कैंसिल की है, तो प्लीज दोबारा बुकिंग्स करवाएं। वहीं, अब एक्टर के इस वीडियो पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्सा भरा हुआ है और सभी इस हमले का जवाब देने की मांग भी कर रहे हैं। हमले के बाद भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सख्त हो चुका है।
यह भी पढ़ें- डांस या फिल्म नहीं… तो फिर क्या? Kissik गर्ल ने फैंस को दी एक और गुडन्यूज
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
7 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
10 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
11 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
12 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
12 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
12 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
14 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines