हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

आतंकी हमले के बाद कश्मीर का हुआ ये क्या हाल? एक्टर Atul Kulkarni पहुंचे Pahalgam; लोगों से लगाई खास गुहार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड एक्टर अतुल कुलकर्णी कश्मीर पहुंचे हैं। उन्होंने फ्लाइट की तस्वीर शेयर कर सभी को हैरान कर दिया और फैंस को बड़ा संदेश दिया है।

विज्ञापन
Atul Kulkarni Pahalgam Attack File Photo

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के लोगों में आक्रोश दिख रहा है। दूसरी तरफ धरती पर जन्नत कही जाने वाली इस जगह को लेकर लोगों के मन में खौफ पैदा हो गया है। अब लोग कश्मीर जाने से कतरा रहे हैं और जो फ्लाइट्स भरी हुई थीं, अब वो खाली नजर आ रही हैं। इस हमले ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इसी बीच अब मशहूर एक्टर अतुल कुलकर्णी बेखौफ होकर कश्मीर पहुंचे हैं। अतुल ने पहलगाम जाकर न सिर्फ तस्वीर शेयर की, बल्कि देश की जनता से खास गुजारिश भी की है।

हमले के बाद अतुल कुलकर्णी पहुंचे पहलगाम

अतुल कुलकर्णी ने पहलगाम पहुंचकर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हिंदुस्तान की ये जागीर है, के डर से हिम्मत भारी है। हिंदुस्तान की ये जागीर है, के नफरत प्यार से हारी है। चलिए जी कश्मीर चलें, सिंधु, झेलम किनारे चलें। मैं आया हूं, आप भी आएं।’ आपको बता दें, एक्टर ने मुंबई से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट की तस्वीर भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये फ्लाइट बिल्कुल खाली नजर आ रही है और गिन-चुनकर 2-4 लोग फ्लाइट में दिखाई दे रहे हैं।

Atul Kulkarni

सीजन में दिखाया हमले के बाद श्रीनगर फ्लाइट का हाल

अब खाली फ्लाइट की तस्वीर शेयर करते हुए अतुल कुलकर्णी ने रिवील किया क्रू ने बताया था कि ये फ्लाइट भरकर जा रही है। एक्टर ने लिखा, ‘हमें इसे फिर से भरना है। आतंक को हराना है।’ आपको बता दें, अतुल कुलकर्णी ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आतंकी हमले के बाद पहलगाम आने का मकसद भी बताया है। एक्टर ने कहा, ‘ये बेहद दुखद घटना हुई है। मैं सोच रहा था कि हम क्या कर सकते हैं? हम सिर्फ लिख देते हैं सोशल मीडिया पर, लेकिन मैंने सोचा, मैं जाकर क्या कर सकता हूं?’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Chahat Pandey के घर क्यों हुई कुर्की? पुलिस ने फर्नीचर समेत बाकी सामान किया जब्त

अतुल कुलकर्णी ने बताया आतंकवादियों को हराने का तरीका

अतुल कुलकर्णी ने कहा, ‘मैंने पढ़ा कश्मीर की 90% बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। हालांकि, अभी पीक सीजन है। कश्मीरियत जो है, हमें संभालनी पड़ेगी। कश्मीरी जो लोग हैं, उन्हें हमें संभालना है। पिछले कुछ सालों में लोग यहां बड़ी तादाद में आ रहे थे और अचानक हम रुक गए, तो जो संबंध हैं वो रुक जाएंगे। मैंने कल ही फैसला लिया कि यहां आना है और लोगों तक संदेश पहुंचना है कि अगर हम आतंकवादियों को जिताना नहीं चाहते, तो आतंकवादियों ने हमें जो मैसेज दिया है कि ‘यहां मत आइए’, तो नहीं भैया, हम तो यहां आएंगे। हमारा कश्मीर है। हम बड़ी तादाद में आएंगे।’ एक्टर ने लोगों को हिम्मत देते हुए कहा है कि मन में जो भी डर है, उसे निकालकर वो कश्मीर आ जाएं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें