Attack on Kailash Kher: कर्नाटक में कंसर्ट में शामिल होने गए सिंगर कैलाश खेर पर हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Attack on Kailash Kher

Attack on Kailash Kher: कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर हमला किए जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, कंसर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस तुरंत हरकत में आई और खेर पर बोतल फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, सिंगर कैलाश खेर पर हमले के बाद उनके सेहत के संबंध में कोई अपडेट नहीं है। बताया जा रहा है कि रविवार को कैलाश खेर कर्नाटक के हम्पी में आयोजित कंसर्ट में शामिल होने गए थे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग खेर पर कन्नड़ गाने नहीं गाने से नाराज थे।

हंपी जाने की ट्विटर पर दी थी जानकारी

सिंगर कैलाश खेर ने हंपी जाने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किए हंपी जा रहा है। हंपी महोत्सव में आज कैलाश बैंड का शिवनाद गूंजेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ