Actress Dimple Hayathi booked abuse case: ‘तुम्हारी ज़िंदगी उनके जूतों के बराबर भी नहीं है’, अभिनेता ने कथित तौर पर उसे यह कहकर अपमानित किया, उसे भूखा रखा, यह आरोप घरेलू सहायिका ने तेलुगु अभिनेत्री डिंपल हयाती और उनके पति पर लगाए. घरेलू सहायिका की शिकायत पर हैदराबाद के फिल्मनगर पुलिस स्टेशन में तेलुगु अभिनेत्री डिंपल हयाती कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही हैं. उनकी सहायिका की शिकायत पर अभिनेत्री और उनके पति विक्टर डेविड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
बार-बार अपमानित किया, भूखा रखा
‘सियासत डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, मूल रूप से ओडिशा निवासी 22 वर्षीय युवती काम की तलाश में हैदराबाद आई थीं. उन्हें डिंपल हयाती के घर पर काम मिल गया. आरोप है कि डिंपल के घर काम करने पर उसे बार-बार अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और उन्हें ठीक से खाना भी नहीं दिया गया, मामला तब और बिगड़ गया जब डिंपल और उनके पति ने उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी. आरोप यह भी है कि घरेलू सहायिका ने घटना को रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल फोन निकाला, जिसे डेविड ने छीनकर फेंक दिया और इस झगड़े में घरेलू सहायिका के कपड़े फट गए.
फटे कपड़े में वीडियो बनाने की कोशिश
घरेलू सहायिका ने बताया कि फटे कपड़े में अभिनेत्री ने उनका नग्न वीडियो बनाने की कोशिश की. वह किसी तरह घर से भाग निकली. वह हैदराबाद के फिल्म सिटी पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां दंपति के खिलाफ उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. डिंपल या उनके पति ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
कौन हैं डिंपल हयाती?
डिंपल हयाती की बात करें तो उन्होंने 2017 में तेलुगु फिल्म ‘गल्फ’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. डिंपल हयाती ने ‘अतरंगी रे’, ‘देवी 2’, ‘खिलाड़ी’, ‘यूरेका’, ‘रामबनम’ और ‘वीरमाए वागई सूदम’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
6 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines