हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Atlee के घर गूंजी किलकारी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, फैंस ने लुटाया प्यार

Atlee Kumar, Priya Kumar: पॉपुलर फिल्ममेकर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस प्रिया एटली कुमार दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. इसकी जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है.

विज्ञापन
Atlee kumar, Priya Kumar. image credit- social media

Atlee Kumar, Priya Kumar: पॉपुलर फिल्ममेकर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रोड्यूसर-एक्ट्रेस प्रिया एटली कुमार दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं. एटली और प्रिया के घर नन्ही परी आई है और इसकी जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर की है. ये जानकारी मिलते ही हर कोई कपल को बधाई दे रहा है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल की खुशी में शामिल हुए हैं.

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

एटली और प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के जन्म की जानकारी दी है. कपल ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें एक स्केच 1है, जिसमें ‘बड़ा भाई मीर’ लिखा हुआ नजर आ रहा है. इस के साथ इसमें छोटा मीर खिलौना कार पर बैठा हुआ स्माइल करते नजर आ रहा है और वो अपनी छोटी बहन के आने की खुशी मना रहा है.

फैंस ने लुटाया प्यार

एटली और प्रिया का ये पोस्ट देखने के बाद हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. एक तरफ सेलेब्स कपल को बधाई देने में लगे हैं, तो दूसरी ओर फैंस ने भी कमेंट्स में बधाइयों की लाइन लगा दी है. सभी कपल की इस खुशी में शामिल हो रहे हैं. बता दें कि जनवरी 2026 में कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

विज्ञापन

बेटी के पेरेंट्स बने एटली और प्रिया

उस वक्त भी कपल ने एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ इस खुशी को साझा किया था. उस समय प्रिया ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि उनका घर एक नए सदस्य के आने से और भी खुशियों से भरने वाला है और उन्होंने फैंस से प्यार और दुआएं भी मांगी थीं. वहीं, अब फाइनली एटली और प्रिया एक बेटी के भी पेरेंट्स बन गए हैं.

2014 में की थी शादी

गौरतलब है कि एटली कुमार और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी. पहले लंबे वक्त तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था. वहीं, शादी के 8 साल बाद यानी दिसंबर 2022 में उन्होंने पहली बार प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और 31 जनवरी 2023 को उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था. इसके बाद अब फिर से कपल के घर खुशखबरी आई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर Abhishek Pathak के घर गूंजी किलकारी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola