Atlee: इस साल शाहरुख खान का जलवा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखा जा सकता है। किंग ने पहले ‘पठान’ और फिर ‘जवान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। वहीं, अब शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ भी टिकट खिड़की पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
वहीं, अब किंग खान की फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जो बड़ा धमाका कर सकता है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दरअसल, सोशल मीडिया पर एटली के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अपडेट आया है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
‘जवान’ निर्देशक बनाएंगे शाहरुख खान-थलापति विजय संग फिल्म!
दरअसल, हाल ही में Box Office Worldwide ने ‘जवान’ के निर्देशक एटली को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने एटली की आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की है।
उन्होंने लिखा कि एटली ने सुपरस्टार शाहरुख खान और थलपति विजय अभिनीत अपने अगले मेगा प्रोजेक्ट की पुष्टि की: वे दोनों इसके लिए तैयार हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक एटली या फिर दोनों ही सितारों की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, अब ये पोस्ट खूब वायरल भी हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

Atlee
फैंस में एक्साइटमेंट
बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई है। हर किसी को एटली के अपकमिंग प्रोजेक्सट् को लेकर इंतजार रहेगा। साथ ही फैंस में इस बात को लेकर भी उत्साह है कि ये दोनों सुपरस्टार एक साथ क्या धमाका करेंगे।
शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में नजर आए
बता दें कि शाहरुख खान फिल्म ‘जवान’ में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब रिकॉर्ड तोड़े। वहीं, विजय भी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लियो’ में नजर आए। अब देखने वाली बात होगी कि अगर ये दोनों स्टार एक साथ एक फिल्म में नजर आएंगे, तो क्या-क्या कमाल होगा।