Atif Aslam Father Death: मशहूर सिंगर आतिफ असलम ने हाल ही में अपने पिता को खोया है। लम्बी बीमारी के बाद सिंगर आतिफ असलम के पिता मुहम्मद असलम ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 77 साल की उम्र में सिंगर के पिता ने पाकिस्तान में अपनी आखिरी सांस ली है। मंगलवार शाम 5:15 बजे पाकिस्तान के लाहौर में उनकी जनाजा नमाज पढ़ी गई। इस दुखद खबर से फैंस भी मायूस हैं। आतिफ असलम और उनका परिवार इस नुकसान से उबरने की कोशिश कर रहा है।
आतिफ असलम ने पिता के नाम लिखा भावुक पोस्ट
इसी बीच अब आतिफ असलम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पिता के निधन के बाद ये सिंगर का पहला पोस्ट है। इसमें उन्होंने अपने अब्बू के निधन की पुष्टि की है। साथ ही उन्हें फाइनल गुडबाय कहा है। आतिफ असलम ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता मुहम्मद असलम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सिंगर बेहद प्यार से अपने पिता के गाल पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। डिनर के दौरान की इस खूबसूरत मेमोरी को शेयर करते हुए आतिफ ने इमोशनल कर देने वाली बातें भी लिखी हैं।
आतिफ असलम ने अब्बू को कहा अलविदा
सिंगर ने लिखा, ‘मेरे आयरन मैन को आखिरी अलविदा। रेस्ट इन पीस अब्बू जी। हमें अपनी दुआओं में रखना।’ आतिफ असलम ने पिता मुहम्मद असलम को अपना आयरन मैन बताया है। दरअसल, सिंगर पहले भी अपने कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि वो जिंदगी में जो कुछ भी हासिल कर पाए हैं, उसमें उनकी अम्मी और अब्बू का ही हाथ है। वो अपने पिता को अपनी प्रेरणा मानते थे और अब उनके जाने से वो बेहद दुखी हैं। ऐसे में इस पोस्ट पर एक्टर के फैंस और सेलेब्स भी उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Atif Aslam के पिता का निधन, पाकिस्तानी सिंगर की जिंदगी में पसरा मातम
पाकिस्तानी सेलेब्स ने बांटा आतिफ असलम का दुख
मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर ने आतिफ असलम के पोस्ट पर कमेंट करते हुआ लिखा, ‘आपके नुकसान के लिए माफी। आबू जी की आत्मा को शांति मिले। मेरी हार्दिक संवेदनाएं। प्यार और दुआएं भेज रही हूं।’ पाकिस्तानी सिंगर बिलाल सईद ने भी कमेंट कर लिखा, ‘इस कठिन समय में दिल आपके साथ है, अल्लाह मगफिरत फरमाए।’ शोएब अख्तर ने कहा, ‘अनुमान लगा सकता हूं कि आप किस दर्द से गुजर रहे हैं। अल्लाह आसानी करे।’ अब सेलेब्स और फैंस आतिफ असलम के पिता को इसी तरह श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines