क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी का फूलों से हुआ स्वागत? एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी का घर पर ट्रेडिशनल अंदाज में स्वागत हुआ है। एक्ट्रेस ने इस सेरेमनी की झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Athiya Shetty KL Rahul Daughter

Athiya Shetty KL Rahul Daughter

विज्ञापन

पॉपुलर कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाल ही में बेटी के पेरेंट्स बने हैं। कपल ने 24 मार्च को ही अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया है। एक पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस और उनके क्रिकेटर पति ने ऐलान किया था कि उनका पहला बेबी इस दुनिया में आ गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस स्टार कपल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। हालांकि, अभी तक बेबी का नाम या चेहरा रिवील नहीं हुआ है।

अथिया शेट्टी ने मां बनने के बाद शेयर किया पोस्ट

वहीं, अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। सुनील शेट्टी की बेटी ने मां बनने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये उनकी बेटी की वेलकम सेरेमनी की तस्वीर है।

विज्ञापन

बेटी के घर पर वेलकम की दिखाई झलक

अथिया शेट्टी ने अब एक फोटो अपलोड की है जिसमें 2 थालियां सजी हुई नजर आ रही हैं। एक थाली में कुमकुम और अक्षत दिखाई दे रहे हैं और दूसरी थाली फूलों से भरी हुई है। अब इसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो अपनी बेटी के घर पर वेलकम की तैयारियां दिखा रही हैं। ट्रैडिशनल वेलकम की तैयारियों की झलक सामने आई है। अब इस तस्वीर को देखकर यही लग रहा है कि अथिया शेट्टी और उनकी बेटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

विज्ञापन

क्या डिस्चाज हुईं अथिया शेट्टी और उनकी बेटी

हालांकि, उनके डिस्चार्ज होने की खबर अभी तक कंफर्म नहीं हुई है। वहीं, अब फैंस इस फोटो को देखने के बाद इस उम्मीद में हैं कि जल्द ही ये दोनों अपनी लाडली की झलक भी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर करेंगे। वैसे आजकल सेलेब्स अपने बच्चों का चेहरा हाइड करके रखते हैं और हो सकता है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी इसी ट्रेंड को फॉलो करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ