Athiya Shetty Birthday: एक्ट्रेस अथिया शेट्टी उन सितारों में से हैं जिन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी फैमिली पर फोकस करने का प्लान किया. भारतीय क्रिकेटर और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल टीम के कैप्टन के एल राहुल से शादी कर अथिया शेट्टी अब फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. साल 2015 में आई ‘हीरो’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अथिया शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू फ्लॉप रहा. इसके बाद ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ भी आईं लेकिन ये भी फ्लॉप साबित हुईं. लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली. अब आप भी जानने के लिए एक्साइटेड होंगे कि अथिया और केएल राहुल में से कौन ज्यादा अमीर है? तो चलिए आपको भी बताते हैं किसकी नेटवर्थ ज्यादा है.
अथिया शेट्टी की नेटवर्थ
अथिया शेट्टी ने साल 2015 में डेब्यू कर अब तक 3 ही फिल्में की. अथिया की तीनों बॉलीवुड फिल्में फ्लॉप रहीं जिसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से ही संन्यास ले लिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया शेट्टी की नेटवर्थ 28-29 करोड़ के बीच है. फिल्मों के अलावा अथिया शेट्टी मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसे कमाती हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर एडवरटाइजिंग के लिए भी मोटी रकम चार्ज करती हैं.
यह भी पढ़ें: KL Rahul के शतक पर Athiya Shetty ने लिखा इमोशनल पोस्ट, Suniel Shetty बोले- ‘दामाद पर गर्व है’
केएल राहुल की कितनी है नेटवर्थ?
वहीं दूसरी ओर अथिया शेट्टी के पति और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की नेटवर्थ अथिया से कहीं ज्यादा है. केएल राहुल की नेटवर्थ 98 करोड़ है. आईपीएल के एक सीजन के लिए केएल राहुल 18 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं. इसके साथ ही राहुल ब्रांड एंडोर्समेंट से भी पैसे कमाते हैं. वहीं क्रिकेटर महंगी लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं. उनके पास लैंड रोवर डिफेंडर 110, लैंबॉर्गिनी हराकैन स्पाइडर, रेंज रोवर वेलर और ऑडी R8 जैसी महंगी गाड़ियां हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 इस दिन हो सकता है शुरू, Salman Khan के शो की प्रीमियर डेट रिवील
कब हुई थी दोनों की शादी?
अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी साल 2023 में हुई थी. दोनों ने परिवार की मौजूदगी में शादी की थी. वहीं इसके साथ ही मार्च 2025 में एक्ट्रेस ने बेटी इवाराह को जन्म दिया. कपल ने बेटी इवाराह का वेलकम करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी. वहीं अथिया अक्सर केएल राहुल को सपोर्ट करने के लिए क्रिकेट स्टेडियम में भी स्पॉट होती हैं. शादी के बाद अथिया अब अपनी बेटी इवाराह के परवरिश में बिजी हो गई हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
9 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
12 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
13 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
15 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
16 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
16 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines