बॉलीवुड के सुपरस्टार यानी सुनील शेट्टी नाना बन गए हैं। जी हां, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल पेरेंट्स बन गए हैं। अथिया शेट्टी ने नन्हीं-सी परी यानी बेटी का जन्म दिया है। इसकी जानकारी अथिया और राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। जैसे ही फैंस को ये खुशखबरी मिली सभी खुशी से झूम उठे और सभी कपल को बधाई दे रहे हैं।
अथिया-राहुल ने शेयर किया पोस्ट
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने इसमें लिखा है कि ब्लेस्ड विद ए बेबी गर्ल 24-03-2025 अथिया और राहुल। जैसे ही कपल का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए और कपल को भर-भरकर बधाई देने लगे।
कपल को सभी दे रहे बधाई
अथिया और राहुल को बधाई देते हुए परिणीति ने लिखा है कि बहुत बधाई गाइज। वहीं, शनाया कपूर ने लिखा कि बधाई हो। टाइगर श्रॉफ ने दिल का इमोजी शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा कि बधाई हो गाइज। कियारा ने भी इस पोस्ट पर दिल की इमोजी कमेंट की है। इसके अलावा भी स्टार्स ने कपल को खूब बधाई दी है और यूजर्स ने भी कपल के इस पोस्ट पर भर-भरकर कमेंट्स किए हैं।
सुनील शेट्टी ने दी थी जानकारी
गौरतलब है कि इस वक्त आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस बीच केएल राहुल के घर ये बड़ी खुशखबरी आई है और वो पापा बन गए हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी ने पहले ही अपनी बेटी के डिलीवरी मंथ के बारे में जानकारी दे दी थी। वहीं, अब सभी बेहद खुश हैं और कपल को बधाइयां देने में लगे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘पूरे मर्द समाज’ को क्या बताना चाहती हैं आरजे महविश? यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का नया वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines