Box Office Collection: तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्मों की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला. तापसी और मृणाल की फिल्मों को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस भी दोनों फिल्मों की स्टार कास्ट की एक्टिंग कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं और इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. चलिए आपको भी बताते हैं तीनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘अस्सी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ की कमाई में पहले दिन के मुकाबले उछाल देखने को मिला. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 2.60 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का ये आंकड़ा 3.10 करोड़ हो गया है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलने वाला है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं उनका कर्ज नहीं चुका…’, Rajpal Yadav ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद किसके लिए कही ये बात?
‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. मृणाल की फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ की ही कमाई की. भारत में अब तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.85 करोड़ कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. दोनों सितारे की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘जिनके गुनाह पर्दे…’, वड़ा पाव गर्ल ने फिर कसा तंज, मिस्ट्रीमैन संग नए वीडियो में प्यार पर क्या कहा?
‘ओ रोमियो’ का अब तक का कलेक्शन
शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 9 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि 9वें दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. शाहिद कपूर की फिल्म ने 3.35 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 62.25 करोड़ की कमाई कर ली है और वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 79.75 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल भी मुख्य भूमिका में हैं.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines