Ramen Barua Missing: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब एक मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर लापता हो गए हैं। वो दो दिन से कहां हैं इसकी किसी को कोई खबर नहीं है। अब उनके लापता होने से हर कोई परेशान है। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर की बेटी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब इस मामले की तेजी से जांच चल रही है। अब CM ने खुद पुलिस कमिश्नर से कंपोजर को ढूंढ़ने की गुजारिश की है।
मशहूर सिंगर हुए लापता
बता दें, जो म्यूजिक कंपोजर दो दिन से गायब हैं वो असम के मशहूर गायक और निर्देशक रामेन बरुआ हैं। वो सोमवार से घर नहीं लौटे हैं। बताया जा रहा है कि वो सोमवार की सुबह रामेन बरुआ अपने घर से पास ही किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। हालांकि, अभी तक वो कहां हैं उनका कुछ भी पता नहीं चला है। 84 साल के सिंगर के घर न लौटने पर उनके परिवार ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस से 84 साल के इस बुजुर्ग सिंगर का पता लगाने के लिए सारी कोशिशें करने को कहा है।
सीसीटीवी में कहां दिखे आखिरी बार?
असम पुलिस अब सिंगर की खोज में जुट गई है। जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें सिंगर को गुवाहाटी हाई कोर्ट के पास की ब्रह्मपुत्र नदी के पास से गुजरते हुए देखा गया है। ये सीसीटीवी फुटेज करीब सवा दस बजे सोमवार की सुबह का बताया जा रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि उनका फोन भी बंद आ रहा है जिसकी वजह से परिवार की चिंता और भी बढ़ गई है। बता दें, रामेन बरुआ को आखिरी बार ब्रह्मपुत्र नदी के पास से गुजरते हुए हाथ में एक प्लास्टिक बैग पकड़े हुए जाते हुए देखा गया था।
यह भी पढ़ें: ‘मैंने पटाखों की आवाज सुनी..पता चला फायरिंग है’, लॉरेंस बिश्नोई को लेकर सलमान खान ने किए सनसनीखेज खुलासे
गायब होने से पहले हुआ था झगड़ा
उनकी आखिरी फोन लोकेशन भी हाईकोर्ट बिल्डिंग के पास ही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मंदिर जाने से पहले सिंगर की थोड़ी बहस हो गई थी। किराने की खरीदारी को लेकर सिंगर और उनकी बेटी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद वो मंदिर गए और अभी तक नहीं लौटे। अब इस मामले में सीएम ने भी जल्द कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines