Shocking! मशहूर सिंगर ने अचानक तोड़ा दम, शोक में डूबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री

Famous Singer Passed Away: एक मशहूर सिंगर ने अब दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस भी सदमे में हैं और अब असम के मुख्यमंत्री ने इस खबर पर दुख जताया है।

Famous Singer Passed Away

Image Credit: Google

Famous Singer Passed Away: अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक मशहूर सिंगर का निधन हो गया है। जिसके बाद ग्लैमर इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। अचानक यूं सिंगर के दुनिया को अलविदा कहने पर न सिर्फ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है बल्कि फैंस भी मायूस हो गए हैं। खबर आई है कि असमिया सिंगर अरुण दास (Arun Das) अब हमारे बीच नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह हुआ निधन

सिंगर के निधन की खबर से हर तरफ मातम छा गया है। बता दें, सिंगर अरुण दास लंबे समय से एक बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके बाद आज सुबह यानी रविवार करीब 4:45 बजे उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। अब उनके जाने से सभी लोग सदमे में हैं। जैसी ही ये दुखद खबर बाहर आई तो असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा (Himanta Biswa Sarma) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ट्वीट कर सिंगर के जाने का गम जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

असम के मुख्यमंत्री (Asam Chief Minister) हिंमत बिस्वा ने सिंगर की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो हाथों में गिटार लिए स्टेज पर फैंस के लिए परफॉर्म करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने अपने इस ट्वीट में लिखा, ‘प्रिय गायक अरुण दास के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ, ओम् शांति।’ अब असम के मुख्यमंत्री का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसपर बाकी लोग सिंगर को श्रद्धांजलि देते हुए नज़र आ रहे हैं।

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

इन गानों को दी आवाज़  

बता दें, असमिया सिंगर अरुण दास ने कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने ‘तुम्ही जाने जाना सुन’, ‘जासिसिलु गोपोन गोपोन’ और ‘किमन मोरोम तुमाले’  जैसे कई मशहूर गाने गाए हैं। उनका टैलेंट उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया था। ऐसे में सिंगर की डेथ की खबर से अब इंडस्ट्री में मातम की लहर छा गई है। अब सोशल मीडिया पर सब लोग उनके जाने का दुख जता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ