Asrani Family Wife Manju Asrani: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन से बी-टाउन ही नहीं बल्कि राजनीति से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड तक में शोक की लहर है. दिवाली के मौके पर 84 साल के अभिनेता ने अंतिम सांस ली. खुशी का सारा माहौल पल भर में ही गमगीन हो गया. निधन के बाद उसी दिन एक्टर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. क्योंकि ये उनकी इच्छा थी कि सब कुछ शांति से हो जाए और किसी को भी पता ना चले. ऐसे में असरानी के परिवार के बारे में बता रहे हैं कि वह अपने पीछे किसे छोड़ गए हैं.
दरअसल, असरानी की कोई औलाद नहीं है. उनके पीछे वह पत्नी मंजू असरानी को अकेला छोड़ गए, जो कि गजुरे जमाने की एक जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं. शादी से पहले उनका नाम मंजू बंसल था. वह 1970s के दशक की फेमस अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने असरानी के साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. वह 1980s के दशक में तक फिल्मों में एक्टिव रहीं. बाद में उन्होंने स्क्रीन और एक्टिंग दोनों से ही दूरियां बना ली थी. उन्होंने केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि पब्लिक अपीयरेंस भी कम कर दी और लोगों के नजरों से दूर रहीं.
यह भी पढ़ें: ‘बहुत प्यारे इंसान थे’, अक्षय कुमार का खुलासा, एक हफ्ते पहले ही असरानी ने की थी साथ में शूटिंग
गोवर्धन असरानी और मंजू ने साथ में ‘आज की ताजा खबर’ और ‘नमक हराम’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को दिल दे दिया था. फिर क्या था दोनों ने शादी कर ली. मंजू ने शादी के बाद भी फिल्मों में काम किया. दोनों कलाकार शादी के बाद ‘चांदी सोना’, ‘तपस्या’, ‘जान-ए-बहार’, ‘जुर्माना’, ‘नालायक’, ‘सरकारी मेहमान’ और ‘चोर सिपाही’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आए थे.
यह भी पढ़ें: ‘बहुत दुखी हूं…’, असरानी की मौत पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
अकेली रह गईं मंजू असरानी
गौरतलब है कि असरानी और मंजू बसंल की कोई औलाद नहीं है. ऐसे में असरानी के जाने के बाद अब मंजू बिल्कुल अकेली रह गई हैं. असरानी के परिवार में पत्नी के अलावा बहन और भतीजा है. आपको बता दें कि मंजू और असरानी फिल्मों के डायरेक्टर भी रह चुके हैं. दोनों कई फिल्में भी निर्देशित की. लेकिन, बाद में मंजू ने फिल्मों से दूरी बना ली थी.
यह भी पढ़ें: ‘थामा’ को धूल चटा पाएगी ‘एक दीवाने की दीवानियत’? जानिए पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
10 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
11 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
13 hrs ago'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
15 hrs ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
17 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
18 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
20 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
20 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
20 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines