Aspirants Season 2 IMDb Rating: आज के समय में लोग का ध्यान सबसे ज्यादा ओटीटी ने खींचा है। ओटीटी फैंस भी हॉरर, कॉमेडी, रोमांस, क्राइम और थ्रिलर से भरी फिल्मों और सीरीज को देखना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होते हैं, जिनको खूब पसंद किया जाता है, लेकिन कई बार बॉक्स ऑफिस की तरह ही ओटीटी पर नजर आने वाली फिल्मों और सीरीज के साथ भी ऐसा होता है उनकी कहानी लोगों को पसंद नहीं आती है या IMDb पर उनको रेटिंग कम मिलती है।
ऐसा देखा गया है कि दूसरे ओटीटी यूजर्स IMDb पर रेटिंग देखने के बाद ही सीरीज या फिल्म देखना पसंद करते हैं। हालांकि, ओटीटी पर ऐसी कई सीरीज भी मौजूद हैं, जिनको IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है, लेकिन आज हम आपको जिस वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं उनसे हिंदी और बॉलीवुड स्टार्स की पावरफुल वेब सीरीज को पछाड़ दिया है और इस हफ्ते IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली सीरीज बन गई है। खास बात ये है कि ये सीरीज 10 दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है।
Aspirants Season 2 ने ‘पंचायत’ और ‘मिर्ज़ापुर’ को दी मात
आज हम जिस वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ (Aspirants) के दूसरे सीजन के बारे में हैं, जो 10 दिन पहले 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म Prime Video पर रिलीज हुई हैं, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस सीरीज ने रेटिंग के मामले में साल 2018 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) और साल 2020 में रिलीज हुई ‘पंचायत’ (Panchayat) को भी पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: ‘कद्दू जैसी शक्ल…’ Aishwarya Rai की ट्रोलिंग पर Richa Chadha कह गईं ऐसी बात; वायरल हुआ VIDEO
Aspirants S2 को IMDb पर मिली इतनी रेटिंग
वहीं, अगर ‘एस्पिरेंट्स सीजन 2’ (Aspirants Season 2 IMDb Rating) की IMDb रेटिंग की बात करें तो इस मामले में भी इस सीरीज ने अच्छी-अच्छी सीरीज को पछाड़ते हुए 9.2/10 की रेटिंग हासिल की है, जबकि ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) को 8.5/10 की रेटिंग और ‘पंचायत’ (Panchayat) ने IMDb पर 8.9/10 की रेटिंग मिली है। हालांकि, इस दिनों सीरीज को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
20 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
22 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
23 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines