Ask SRK Session: शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शाहरुख खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जवान का शानदार कमाई जारी है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब यह फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर आगे बढ़ रही है। बता दें कि जवान ने 16वें दिन सात करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद कुल कमाई 533.78 करोड़ रुपये हो गई है। इसी बीच बीते दिन शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर Ask SRK सेशन चलाया, जिसमें उन्होंने फैंस के तमाम सवालों के मजेदार जवाब दिए।
इसे भी पढ़ें: ‘Singham जैसी फिल्में खतरनाक…’, Ajay Devgn की फिल्म को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट के जज ने कही दी ऐसी बात
डंकी को लेकर क्या बोले शाहरुख
शाहरुख के फैंस के लिए उनकी फिल्में किसी त्योहार से कम नहीं होती हैं। इस साल के शुरुआत में पठान आई अभी जवान चल रही है और साल के अंत में डंकी आने वाली है। दो फिल्में तो धड़ल्ले से हिट रहीं, अब शाहरुख तीसरी की तैयारी में हैं। शाहरुख खान ने शुक्रवार को आस्क एसआरके सेशन चलाया, जिसमें एक शख्स ने शाहरुख से पूछा, क्या मन्नत में भी छिपकलियां हैं, इसके अलावा उन्होंने डंकी को लेकर जवाब दिया।
छिपकलियां तो नहीं आती
फैन ने पूछा, ‘मन्नत में छिपकलियां आती हैं क्या?’ इसपर शाहरुख ने कहा, ‘छिपकलियां तो नहीं देखीं…लेकिन तितलियां बहुत आती हैं…बहुत खूबसूरत जिन्हें बच्चे फूलों पर देखना पसंद करते हैं।’ इस दौरान दूसरे फैन ने पूछा कि ‘सर मासी क्लासी सब हो गया अब डंकी में ऐसा क्या होने वाला है?’ इसपर शाहरुख ने कहा, ‘डंकी में राजू हिरानी हैं, और क्या चाहिए?’
जवान फ्री में क्यों नहीं दिखाते
वहीं एक और फैन ने पूछा, ‘घरवाले बोलते हैं कि शाहरुख खान के पास इतने पैसे हैं तो जवान फ्री में क्यों नहीं दिखाते?’ इसपर उन्होंने कहा, ‘इंशाअल्लाह वह भी करूंगा मेरे दोस्त…उन्हें बताएं कि अपनी फिल्म को सभी के साथ शेयर करने में मुझे ज्यादा खुशी होती है।’
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
8 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines