आसिम रियाज बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक आसिम को लेकर बातें सुनने में आई हैं। इस बीच आसिम को ‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ से भी निकाल दिया गया। वहीं, अब शो से बाहर होने के बाद उन्होंने फुकरा इंसान को जवाब देते हुए पलटवार किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
आसिम रियाज का वीडियो
दरअसल, tellychakkar ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ‘बैटलग्राउंड’ से बाहर होने के बाद आसिम ने फुकरा को जवाब दिया। वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें आसिम रियाज एक मंच पर नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में माइक है। साथ ही वो पूरे जोश में कुछ कह भी रहे हैं।
क्या बोले आसिम?
हालांकि, इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में आसिम की आवाज साफ समझ नहीं आ रही है कि वो क्या कह रहे हैं, लेकिन इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा है कि किसी से नहीं डरूंगा और ना ही किसी को फोन करूंगा, अकेला ही काफी हूं। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इसके लास्ट में आसिम फोन को लेकर कोई इशारा जरूर कर रहे हैं। आसिम का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने किए रिएक्ट
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये एक दिन खुद का करियर खत्म करेगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये यही कर सकता है। एक और यूजर ने कहा कि कॉन्सर्ट में भी चिल्ला रहा है। एक और यूजर ने कहा कि हमेशा चिल्लाता ही रहता है। एक अन्य ने कहा कि कोई इलाज करवाओ इसका। एक और ने कहा कि एक दिन इसको कोई नहीं पूछेगा। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Asim Riyaz
‘बैटलग्राउंड’ में हुई थी बहस
बता दें कि रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में अभिषेक के साथ आसिम की लड़ाई हो गई थी और इसके बाद ही उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया। इसके पहले आसिम रुबीना दिलैक के साथ भी बहस कर चुके थे।
यह भी पढ़ें- क्यों टूटा था मधुबाला और दिलीप कुमार का रिश्ता? कई साल बाद हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines