‘बिग बॉस 13’ फेम आसिम रियाज एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। वो जिस भी शो में जाते हैं, वहां लड़ाई-झगड़ों के साथ-साथ खूब बवाल भी होता है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद इन दिनों आसिम रियाज अपने लेटेस्ट शो ‘बैटलग्राउंड’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस शो में आसिम को कई बार झगड़ते हुए देखा जा चुका है। वहीं, अब ऐसा कहा जा रहा है कि आसिम रियाज को इस शो से भी निकाल दिया गया है। हालांकि, अभी तक मेकर्स या फिर आसिम ने इस खबर को कन्फर्म नहीं किया है।
आसिम रियाज ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
दूसरी तरफ आसिम रियाज ने सोशल मीडिया पर बज बनाया हुआ है। उनके लेटेस्ट पोस्ट ने अब सनसनी मचा दी है। वो एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस लेटेस्ट कंट्रोवर्सी के बीच आसिम रियाज के पोस्ट आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। पहले एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की थी, जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि चाहे कुछ भी हो जाए, आसिम रियाज का एटीट्यूड तो कम नहीं होने वाला।
Asim Riaz
स्टोरी में दिखाई मिडिल फिंगर
आसिम रियाज की स्टोरी में क्या है? ये भी जान लेते हैं। आपको बता दें, आसिम ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो चेयर पर बैठे हुए हैं। वो कैमरे को देखते हुए अपनी मिडिल फिंगर दिखा रहे हैं। साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक भी उन्होंने कुछ ऐसा ही लगाया हुआ है। अब इस स्टोरी को देखकर फैंस न रिएक्ट करना शुरू ही किया था कि इतने में आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर कर दिया।
यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्टर गिरफ्तार, होटल में ड्रग रेड के दौरान हुए थे फरार
आसिम रियाज ने क्यों लिखा स्क्रिप्टेड?
आसिम रियाज ने इसके बाद अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है। इसमें उन्हें धूम्रपान करते हुए देखा जा सकता है। वो फुल एटीट्यूड में दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘स्क्रिप्टेड’। अब स्क्रिप्टेड से वो क्या कहना चाहते हैं? फैंस भी यही अंदाजा लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ये झगड़ा स्क्रप्टेड था या फिर आसिम का निकाला जाना? ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
37 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
14 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines