‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ और आसिम रियाज दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं। आसिम के चर्चा में आने की वजह फिर से उनका गुस्सा है। कई दिनों से सुनने में आ रहा था कि आसिम को शो से बाहर कर दिया गया है। इस बीच अब आसिम ने इस पर रिएक्ट करते हुए कहा कि उन्हें शो से निकाला नहीं गया बल्कि उन्होंने ही पूरा खेल पलट दिया। आइए जानते हैं कि आखिर आसिम ने और क्या-क्या कहा?
आसिम ने क्या कहा?
दरअसल, आसिम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शो से बाहर निकाले जाने पर सफाई पेश की है। इस पोस्ट में आसिम ने लिखा कि पेड मीडिया की कोई स्पाइन नहीं है, सिर्फ रेट कार्ड है। वो वही छापते हैं, जो उन्हें बताया जाता है, लेकिन मैं जब तय करता हूं, तो मूव करता है। ‘बाहर निकाल दिया’ चिल्लाते रहो, मैंने स्क्रिप्ट को लात मारी और खेल पलट दिया। अगली हेडलाइन? इसे जरूर बनाओ।
Asim Riaz
लोगों ने किया रिएक्ट
वहीं, आसिम का ये पोस्ट अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाई हम सब जानते हैं क्योंकि हम आपसे प्यार करते हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि भाई ऐसा करते रहोगे तो करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगा। तीसरे यूजर ने कहा कि मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा।
Asim Riaz
शूटिंग हुई थी रद्द
एक और यूजर ने इस पर कमेंट किया कि गुड ब्रो, आसिम ने एमएस की स्क्रिप्ट खराब कर दी। एक और ने लिखा कि लव यू किंग आसिम रियाज। एक अन्य ने कहा कि पहले थोड़ा पानी पी लो। एक और ने कहा कि हम आपके साथ हैं। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में शूटिंग के दौरान अभिषेक से लड़ाई के बाद शूटिंग तक रोकनी पड़ी थी और उसी के बाद आसिम को शो ले निकालने की खबरें आई थीं।
यह भी पढ़ें- Kesari 2 ने दूसरे ही दिन Jaat को पछाड़ा, कर डाली इतनी कमाई
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines