Asim Riaz क्या सच में 'बैटलग्राउंड' से हुए बाहर? Rubina Dilaik-Abhishek Malhan से हुई थी तीखी बहस

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ से जुड़ी खबर है कि शो से आसिम रियाज को बाहर कर दिया गया है। हाल ही में आसिम रुबीना दिलैक के साथ बहस करते नजर आए थे। वहीं, अब आसिम, अभिषेक मल्हान के साथ भिड़े, जिसके बाद शो की शूटिंग रोकनी पड़ी।

Battleground

Battleground

ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है और सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में शो में एक झगड़ा देखने को मिला था। इस झगड़े में आसिम रियाज और रुबीना दिलैक के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि आसिम को शो से बाहर कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…

‘बैटलग्राउंड’ से बाहर हुए आसिम रियाज?

इंडिया टुडे से जुड़े एक सूत्र की मानें तो आसिम रियाज को ‘बैटलग्राउंड’ से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके पीछे की वजह आसिम का गुस्सा बताया जा रहा है। सूत्र का कहना है कि गुरुवार को शूटिंग के दौरान आसिम और अभिषेक के बीच झगड़ा हुआ। पहले वो एक नॉर्मल लड़ाई थी, लेकिन धीरे-धीरे ये झगड़ा बड़ा हो गया। कथित तौर पर आसिम ने रुबीना का भी अपमान किया, जो सिर्फ आसिम को समझा रही थी।

रोकनी पड़ी शो की शूटिंग

हालांकि, आसिम और अभिषेक के बीच मामला बढ़ता गया और शो की शूटिंग तक रोकनी पड़ी और सभी अपनी वैनिटी में चले गए। इसके बाद सूत्र ने जानकारी दी कि कथित तौर पर इस लड़ाई के बाद आसिम को शो छोड़ने के लिए भी कहा गया था। हालांकि, उनकी टीम और मेकर्स अभी भी इन मतभेदों को सुलझाने की बात कर रहे हैं।

अब क्या होगा?

इतना ही नहीं बल्कि सभी संबंधित पक्ष इस मामले पर गौर कर रहे हैं। वहीं, अभिषेक मल्हान की टीम ने का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या हो रहा है। आसिम रियाज ने हमारे कॉल और मैसेज का जवाब नहीं दिया। रुबीना की बात करें तो दिलैक ने कहा कि सब ठीक है। अब देखने वाली बात होगी कि शो को लेकर क्या नया अपडेट सामने आता है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ