Salman Khan Kick 2: हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है।
इस फिल्म को लेकर फैंस पहले से ही बहुत एक्साइटेड थे और सलमान की ये फिल्म शानदार कमाई कर रही है। वहीं, सलमान खान की आने वाली फिल्म किक 2 का भी लोगों को बहुत बेसब्री से इंतजार है और अब किक 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
प्रोडक्शन हाउस ने दिया ये रिएक्शन
दरअसल, सलमान खान की आने वाली फिल्म किक 2 को लेकर खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में अब बिग बॉस फेम आसिम रियाज (Asim Riaz) भी नजर आएंगे। इस पर अब प्रोडक्शन हाउस ने भी रिएक्शन दिया है।
नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने किया ट्वीट
प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि- ‘हम ‘किक 2′ के लिए अपनी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह खबर सच नहीं है! हम सभी मीडिया हाउस से अनुरोध करते हैं कि कृपया किसी भी तरह की खबर छापने से पहले हमारे साथ उनको स्पष्ट कर लें।’ इसका मतलब साफ है कि आसिम रियाज सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किक 2′ का हिस्सा नहीं हैं।
साजिद नाडियाडवाला ने किया डायरेक्ट
बता दें कि साल 2014 में सलमान खानी की फिल्म किक रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान के साथ रणदीप हुड्डा और जैकलीन फर्नांडिस ने भी काम किया था। वहीं, फिल्म किक को साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया था। फिल्म किक में सलमान खान का फ्रेंच कट बीयर्ड लुक लोगों को बहुत पसंद आया है और ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा ग्रोसर फिल्म साबित हुई थी। वहीं, बीते साल 2022 में किक के सीक्वल यानी किक 2 के ऐलान किया गया था।
Asim Riaz instagram story
आसिम रियाज ने शेयर की इंस्टा स्टोरी
बता दें कि आसिम रियाज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें आसिम ने अपनी सेल्फी को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि- ‘नई शुरुआत।’ इसके बाद से ही इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया और कुछ लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि- आसिम सलमान की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 hr agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
4 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
5 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
7 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
8 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines