Asim Riaz on Khatron Ke Khiladi 14 Winner Karanveer Mehra: टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ हाल ही में खत्म हुआ है। करण वीर मेहरा ने शो का विनर बन कर ट्रॉफी जीत ली है। शो के दौरान कई विवाद हुए हैं जिन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शो खत्म होने के बाद भी विवाद थम नहीं रहे हैं। हाल ही में शो के विनर करण वीर मेहरा ने शो के कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर जमकर हमला बोला था। अब ऐसा लग रहा है जैसे आसिम रियाज ने अपने ही अंदाज में करणवीर पर पलटवार कर दिया है।
आसिम रियाज ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
करण वीर के आसिम को लेकर दिए तीखे बयानों के बाद अब बिग बॉस 13 के रनर अप ने सोशल मीडिया पर हमला बोला है। आसिम रियाज ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन उन्होंने लूजर बुलाया है। आसिम ने पोस्ट में लिखा है कि ये मुझे बदनाम करके दिखाना चाहता है कि 40 साल की उम्र में मैंने कुछ करके दिखाया है।
आसिम रियाज के इस पोस्ट पर फैंस अब जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आसिम के इस पोस्ट को सीधे-सीधे करण वीर मेहरा से जोड़ा जा रहा है। आपको बता दें आसिम ने शो के दौरान कई बार दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई हुई। इसके साथ ही शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी उनकी तीखी बहस हो गई थी, जिसके कारण उन्हें चलते शो से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था।
करण वीर ने आसिम पर किया था हमला
करण वीर मेहरा ने शो को जीतने के बाद आसिम पर एक के बाद एक कई बयान दिए थे। करण वीर ने कहा था कि आसिम को मानसिक सहायता की जरूरत है। करण ने कहा कि आसिम अपने फैनबेस में इतने खोए हुए हैं कि उन्हें लगता है ये हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने ये भी कहा कि आसिम को अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है, जिससे ये साफ होता है कि ये विवाद अभी थमने वाला नहीं है।
आसिम के सपोर्ट में आई थीं शिल्पा शिंदे
इस पूरे विवाद में आसिम के सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे भी खड़ी हुईं। उन्होंने आसिम के समर्थन में बात करते हुए कहा कि वो एक मजबूत इंसान हैं और उन्हें किसी की बातों में नहीं आना चाहिए।
करण के बयान के बाद आसिम के ट्वीट ने अब सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनके फैंस इस मुद्दे को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। क्या आसिम और करण के बीच ये खींचतान खत्म होगी? ये देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें: Govinda से पहले इन मशहूर सेलेब्स को लगी गोली, मौत को छूकर आए वापस
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
5 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
6 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
7 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
7 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
8 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
9 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
9 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines